मुंबई : जानी-मानी सिंगर असीस कौर (Asees Kaur) ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है। 17 जून को असीस कौर ने शादी कर ली। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। असीस कौर को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी स्टारर ‘शेरशाह’ फिल्म के हिट गाने ‘रातां लम्बियां’ से जाना जाता है। सेलिब्रिटीज और फैन्स उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं। असीस ने म्यूजिक कम्पोजर गोल्डी सोहेल के साथ गुरुद्वारे में सादगी से शादी की रस्में निभाईं। समारोह को काफी निजी रखा गया जहां दोस्त और करीब लोग ही शामिल हुए।
सेलेब्स ने दी बधाइयां
शादी में असीस ने पिंक कलर का आउटफिट पहना। उनके पार्टनर गोल्डी ने मैचिंग करते हुए शेरवानी कैरी किया। असीस ने फोटोज को शेयर करते हुए लिखा- ‘वाहेगुरू तेरा शुकर है।’ कमेंट सेक्शन में अली गोनी ने लिखा, ‘मुबारक।’ गौहर खान ने कहा, ‘बधाई।’ सोनाक्षी सिन्हा लिखती हैं, ‘ओएमजी बधाई असीस और गोल्डी बहल, ये जोड़ी ब्लॉकबस्टर है।’ उनके अलावा युविका चौधरी, हिना खान, तुलसी कुमार सहित अन्य ने बधाई दी।
हनीमून के लिए होंगी रवाना
असीस कौर और गोल्डी पिछले 7 साल से एक दूसरे को जानते हैं। इस साल की शुरुआत में काम करने के लिए उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली। कपल आशीर्वाद लेने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाएगा। इसके बाद असीस लंदन में परफॉर्म करेंगी। इस शो में वह सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देंगी। लंदन कॉन्सर्ट खत्म करने के बाद असीस पति गोल्डी के साथ हनीमून के लिए रवाना होंगी।
इन गानों को दी आवाज
असीस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘तमंचे’ के गाने ‘दिलदारा’ रीप्राइज से डेब्यू किया। उसके बाद उन्होंने ‘बोलना’ (कपूर एंड संस), ‘रातां लंबियां’ (शेरशाह), ‘बंदेया रे बंदेया’ और ‘तेरे बिन’ (सिंबा), ‘वे माही’ (केसरी) सहित अन्य गाने गाए हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

