नई दिल्ली:दिल्ली के मंडावली में मंदिर का अवैध निर्माण तोड़ने के बाद अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में भी अवैध मजार और मंदिर पर भी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का बुलडोजर चल गया है। वजीराबाद रोड के भजनपुरा चौक पर रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क बनी अवैध मजार और हनुमान मंदिर को हटा दिया गया। प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी की टीम द्वारा बुलडोजर की मदद से सबसे पहले अवैध मजार हटाई गई, इसके बाद मंदिर को हटाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी तादाद में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई है। बता दें कि, पुलिस ने इस दौरान मंदिर को तोड़ने से पहले बजरंगबली के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना भी की।
पुलिस इलाके में कर रही पेट्रोलिंग
पुलिस पूरे इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस द्वारा इस दौरान स्थानीय लोगों से इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की गई। वहीं पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी कर रही है। भजनपुरा के मंदिर और मजार के अलावा दिल्ली में और भी ऐसे कई इलाके चिह्नित किए गए हैं जहां सड़क के बीच में मंदिर और मस्जिद दोनों आ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी इन पर भी जल्द एक्शन ले सकता है।
बता दें कि, पीडब्ल्यूडी द्वारा भजनपुरा में डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें ऊपर मेट्रो रूट और नीचे सड़क बनाई जा रही है। वहींं, भजनपुरा चौक पर इस अवैध मजार के चलते यहां लगातार जाम की स्थिति बन रही थी। इसके नजदीक ही हनुमान मंदिर है, उसे भी हटाने की भी तैयारी की जा रही है और लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।
जाम का कारण बन रही थी मजार
बताया जा रहा है कि जिस दरगाह को हटाया गया वो करीब तीन दशक से ज्यादा पुरानी है। इसे पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। वजीराबाद रोड से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद बीच सड़क पर आई यह मजार लगातार जाम का कारण बन रही थी, जिसे हटाने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। रविवार सुबह-सुबह यहां भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के बीच बुलडोजर की मदद से इसे हटा दिया गया।
डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट जॉय एन टिर्की ने कहा, “भजनपुरा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक चल रहा है। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग के लिए सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया था। दोनों संरचनाओं को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है।”













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

