नई दिल्ली:फिल्म ’72 हूरें को लेकर अभी विवाद का सिलसिला थमा नहीं है। इस बीच अब दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्लाय (Jawaharlal Nehru University) में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराने की तैयारी है। 4 जुलाई को जेएनयू (JNU) में फिल्म ’72 हूरें’ की स्क्रीनिंग कराने का ऐलान फिल्म के निर्माताओं ने किया है। जब कभी किसी विवादित फिल्म की जेएनयू में स्क्रीनिंग की जाती है तो इसपर एक नया विवाद छिड़ जाता है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है। इस फिल्म को 7 जुलाई को सिनेमाघऱों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म ’72 हूरें’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कई लोगों ने इसपर आपत्ति जताई थी। आतंकवाद की गहरी जड़ों पर चोट करती इस फिल्म में पेश किये गये कुछ दृश्यों और संवादों पर एतराज जताया गया था। फिल्म के ट्रेलर से यह पता चल रहा था कि फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह लोगों को आतंकवादी बनाने के लिए उन्हें मानसिक तौर पर तैयार किया जाता है। इसपर कुछ राजनीतिक दलों का कहना था कि फिल्म में कही गई ऐसी बातों से धर्म विशेष के लोगों को गलत संदेश जाएगा।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेएनयू में स्पेशल स्क्रीनिंग को लेकर मेकर्स का कहना है कि इससे छात्रों को आतंकवादी घटनाओं की सच्चाई को लेकर ज्यादा जागरूक होंगे। इस फिल्म को लेकर पहला विवाद तब सामने आया जब मेकर्स ने आरोप लगाया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के ट्रेल को सर्टिफिकेट नहीं दिया। इसके बाद इस फिल्म के ट्रेलर को डिजिटल रिलीज किया गया था। हालांकि, बाद में सेंसर बोर्ड ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म ’72 हूरें’ की ट्रेलर को रिजेक्ट नहीं किया गया है। फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया गया था। इस फिल्म में पवन मल्होत्रा हाकिर अली के रोल में है और आमिर बशीर बिलाल अहमद के किरदार में नजर आएंगे।
‘द केरल स्टोरी’ के बाद आतंकवाद के खिलाफ हाल ही में बनी ’72 हूरें’ दूसरी ऐसी फिल्म है जिसपर विवाद हुआ है। ’72 हूरें’ को लेकर कुछ मुस्लिम धार्मिक नेताओं और राजनीतिक हस्तियों ने ऐतराज जताया है। फिल्म के खिलाफ तर्क देने वाले लोगों का मानना है कि इससे इस्लामी समुदायों की भावना आहत होती है लिहाजा इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देना चाहिए। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर भी काफी बवाल मचा था। फिल्म के कुछ डायलॉग को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

