डेस्क : मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर को लेकर आए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के हालिया फैसले पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस निर्णय पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे चुनौती देने की बात कही है।
ओवैसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस फैसले पर पुनर्विचार करेगा और उचित न्याय सुनिश्चित करेगा। उन्होंने इस मामले को संवेदनशील बताते हुए कहा कि ऐसे निर्णयों से सामाजिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में भोजशाला परिसर को माँ वाग्देवी (सरस्वती) का स्थान मानते हुए वहाँ हिंदू पक्ष को पूजा-अर्चना की अनुमति दी है, जबकि पहले के प्रशासनिक आदेशों में मुस्लिम पक्ष को भी परिसर में प्रवेश और नमाज़ की अनुमति दी गई थी। अदालत ने संबंधित पुरातत्व सर्वेक्षण आदेश को भी खारिज कर दिया।
फैसले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं, इस निर्णय को लेकर राजनीतिक और धार्मिक संगठनों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
