• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
असम में बाढ़ के कारण हालत पहले से ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं

असम में बाढ़, कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी; दिल्ली-UP समेत जानें इन राज्यों का हाल

July 4, 2023
भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता

May 6, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पड़ोसी देशों में बढ़ा तेल का बोझ, भारत में कीमतें फिलहाल स्थिर

May 6, 2026
उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग

May 6, 2026
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

मुस्लिम राजनीति को लेकर ओवैसी की बड़ी अपील, सियासत गरमाई

May 6, 2026
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप

May 6, 2026
स्टालिन

तमिलनाडु राजनीति में हलचल: सहयोगी दलों में तनाव गहराया

May 6, 2026
ट्रंप

ट्रंप का बयान: हॉर्मुज़ में फंसे जहाजों की मदद के लिए ऑपरेशन रोका गया

May 6, 2026
रुबियो ने जयशंकर और पाक नेताओं से की बात, शांति स्थापना पर दिया ज़ोर

ईरान के खिलाफ अमेरिकी आक्रामक कार्रवाई समाप्त, कूटनीति की ओर बढ़ा वॉशिंगटन

May 6, 2026
भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

May 6, 2026
ट्रंप लूला

ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला

May 6, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर

May 6, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

असम में बाढ़, कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी; दिल्ली-UP समेत जानें इन राज्यों का हाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
असम में बाढ़ के कारण हालत पहले से ज्यादा गंभीर होते जा रहे हैं

नई दिल्ली:मानसून ने पूरे भारत में दस्तक दे चुका है। देशभर के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, असम में झमाझम बारिश की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ राज्यों में तेज बारिश होगी। वो राज्य हैं- उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा।

कर्नाटक में भारी बारिश को लेकर दक्षिण कन्नड़ डीसी मुलई मुगिलन ने कहा- क्षेत्र में अत्यधिक बारिश के कारण, जिला प्राधिकरण द्वारा मंगलुरु, मुल्की, उल्लाल, मूडबिद्री और बंटवाल में सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

दिल्ली में वर्षा थमने पर बढ़ा तापमान

दिल्ली में वैसे तो मॉनसून ने दस्तक दे रखा है। राजधानी में वर्षा का दौर थमने से सोमवार को मौसम फिर से गर्म हो गया। बादलों की आवाजाही भले दिन भर चली, लेकिन बरसात एक बार भी नहीं हुई। इसी के चलते तेज धूप में उमस ने भी बेहाल किए रखा। दिल्लीवासी पसीने की समस्या से भी परेशान रहे। मौसम विभाग की मानें तो अभी कई दिन कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 52 प्रतिशत रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की भी संभावना है। अधिकतम 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान हवा की गति 16 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में रविवार तक हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी। बीच बीच में तेज वर्षा भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक दानिश के अनुसार, वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन पूर्वी उत्तर प्रदेश में सक्रिय है। इससे हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है जिसकी वजह से दो दिनों तक भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आज मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सुल्तानपुर समेत अमेठी रायबरेली, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच में गरज चमक के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।

वहीं लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बस्ती, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ और बलिया में गरज और चमक के साथ मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी है। अन्य प्रदेश भर के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी।

बिहार के इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राज्य में मानसून की सक्रियता बने होने से पटना समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज सुहाना बना हुआ है। बीते चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है। सोमवार की सुबह पटना में हल्की बूंदाबांदी व अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। दोपहर बाद थोड़ी धूप निकली। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राजधानी समेत अन्य हिस्सों में तीन दिनों तक वर्षा की गतिविधियां बनी रहेगी। 10 जिलों गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई जिले में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी है।

Previous Post

महिलाओं के खिलाफ तालिबान का नया फरमान, अब ब्यूटी सलून पर भी लगा दिया बैन

Next Post

एक और जंग में LG को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केजरीवाल को राहत; मुफ्त बिजली पर रोक की भी दलील

Next Post
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नए एलजी का पहला झटका, रोक लीं फाइलें; सिंगापुर दौरे पर ग्रहण

एक और जंग में LG को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केजरीवाल को राहत; मुफ्त बिजली पर रोक की भी दलील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने ओहायो में रिपब्लिकन गवर्नर नामांकन जीता
  • पड़ोसी देशों में बढ़ा तेल का बोझ, भारत में कीमतें फिलहाल स्थिर
  • उत्तराखंड में राजनीतिक ठगी का मामला, कांग्रेस ने की जांच की मांग
  • मुस्लिम राजनीति को लेकर ओवैसी की बड़ी अपील, सियासत गरमाई
  • बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के आरोप, कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पर कार्रवाई से हड़कंप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In