• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नए एलजी का पहला झटका, रोक लीं फाइलें; सिंगापुर दौरे पर ग्रहण

एक और जंग में LG को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केजरीवाल को राहत; मुफ्त बिजली पर रोक की भी दलील

July 4, 2023
भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

May 6, 2026
ट्रंप लूला

ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला

May 6, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर

May 6, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश

May 6, 2026
चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

May 6, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

भारतीय फुटबॉल को नई पहचान देने की तैयारी, एआईएफएफ ने शुरू की देशव्यापी परामर्श प्रक्रिया

May 6, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

‘राजा शिवाजी’ के लिए बड़े सितारों ने छोड़ी फीस, रितेश देशमुख का खुलासा

May 6, 2026
अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बताया क्या चीजें उन्होंने समय पर नहीं सीखी

सम्मान या असहजता? अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों नहीं पसंद पैर छूना

May 6, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए जरूरी सूचना

May 6, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

May 6, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

May 6, 2026
नतीजे नहीं, नजरिया बदलिए—बच्चों को समझदारी से संभालें

बच्चों के साथ व्यवहार: वे तीन मौके जब गुस्सा नहीं, समझ जरूरी है

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

एक और जंग में LG को सुप्रीम कोर्ट से झटका, केजरीवाल को राहत; मुफ्त बिजली पर रोक की भी दलील

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2023
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नए एलजी का पहला झटका, रोक लीं फाइलें; सिंगापुर दौरे पर ग्रहण

File Photo

नई दिल्ली:दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेट्री कमीशन (डीईआरसी) चेयरमैन की नियुक्ति विवाद पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को झटका लगा है तो अरविंद केजरीवाल सरकार को फौरी राहत मिल गई है। देश की सबसे बड़ी अदालत ने चैयरमैन नियुक्त किए गए जस्टिस (रिटायर्ड) उमेश कुमार के शपथ ग्रहण को टाल दिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और एलजी को नोटिस भी जारी किया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। तब तक शपथ ग्रहण पर रोक रहेगी, जबकि एलजी वीके सक्सेना मंगलवार सुबह 10 बजे तक शपथ ग्रहण चाहते थे।

एलजी की ओर से की गई नियुक्ति को अरविंद केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मंगलवार को इस मुद्दे पर सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार ने कहा कि एलजी मुफ्त बिजली योजना को रोकना चाहते हैं। सरकार ने कहा कि वह दिल्ली में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देती है, जोकि सबसे लोकप्रिय योजना है। केजरीवाल सरकार ने कहा कि एलजी अपना चेयरमैन नियुक्त करके इसे रोकना चाहते हैं।

LG के आदेश के बावजूद नहीं दिलाई गई शपथ
उपराज्यपाल वीके सक्सेना के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डीईआरसी के नामित चेयरमैन जस्टिस (रिटायर्ड) उमेश कुमार को मंगलवार सुबह 10 बजे तक शपथ दिलाने का निर्देश देने के बावजूद ऐसा नहीं किया गया। दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी के ‘खराब स्वास्थ्य’ के कारण शपथ कार्यक्रम स्थगित होने के बाद उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उमेश कुमार का शपथ ग्रहण वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरा करने को कहा था। केजरीवाल को लिखे पत्र में सक्सेना ने कहा था कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज शपथ समारोह के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगे। उपराज्यपाल ने कहा था कि बिजली मंत्री या तो वीडियो कॉन्फ्रेंस या फिर अपने मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएं या फिर मुख्यमंत्री या उनका कोई मंत्री औपचारिकताएं पूरी करे, या मुख्य सचिव से यह कार्य पूरा करने को कहा जा सकता है।

21 जून को हुई थी नियुक्ति 
अधिकारियों ने बताया कि बिजली मंत्री आतिशी सोमवार को कुमार को पद की शपथ दिलाने वाली थीं, लेकिन अचानक उन्हें कुछ ‘स्वास्थ्य संबंधी’ समस्याएं होने के कारण कार्यक्रम छह जुलाई तक के लिए टाल दिया गया। कुमार को 21 जून को डीईआरसी का चेयरमैन   नियुक्त किया गया था। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने उनकी नियुक्ति को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। सेवा पर नियंत्रण से जुड़े केंद्र के अध्यादेश के बाद डीईआरसी अध्यक्ष की नियुक्ति दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल सक्सेना के बीच हालिया टकराव का कारण बनी है। ‘आप’ ने इस अध्यादेश को भी शीर्ष अदालत में चुनौती दी है।

Previous Post

असम में बाढ़, कर्नाटक में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी; दिल्ली-UP समेत जानें इन राज्यों का हाल

Next Post

इमरान खान को मिली बड़ी राहत, इस्लामाबाद न्यायालय ने तोशाखाना मामले को बताया अमान्य

Next Post
इमरान खान का बड़ा ऐलान, जहां हुआ था हमला मंगलवार को वहीं से निकलेगा विरोध मार्च

इमरान खान को मिली बड़ी राहत, इस्लामाबाद न्यायालय ने तोशाखाना मामले को बताया अमान्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात
  • ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला
  • भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर
  • सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश
  • चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In