• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भगवान महावीर से मिले प्ररेणा और पथदर्शन : महातपस्वी महाश्रमण

भगवान महावीर से मिले प्ररेणा और पथदर्शन : महातपस्वी महाश्रमण

July 4, 2023
भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

May 6, 2026
ट्रंप लूला

ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला

May 6, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर

May 6, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश

May 6, 2026
चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

May 6, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

भारतीय फुटबॉल को नई पहचान देने की तैयारी, एआईएफएफ ने शुरू की देशव्यापी परामर्श प्रक्रिया

May 6, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

‘राजा शिवाजी’ के लिए बड़े सितारों ने छोड़ी फीस, रितेश देशमुख का खुलासा

May 6, 2026
अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बताया क्या चीजें उन्होंने समय पर नहीं सीखी

सम्मान या असहजता? अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों नहीं पसंद पैर छूना

May 6, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए जरूरी सूचना

May 6, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

May 6, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

May 6, 2026
नतीजे नहीं, नजरिया बदलिए—बच्चों को समझदारी से संभालें

बच्चों के साथ व्यवहार: वे तीन मौके जब गुस्सा नहीं, समझ जरूरी है

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

भगवान महावीर से मिले प्ररेणा और पथदर्शन : महातपस्वी महाश्रमण

गुरुमुख से तीर्थंकर अभ्यर्थना का श्रवण कर निहाल हुए श्रद्धालु  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 4, 2023
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
भगवान महावीर से मिले प्ररेणा और पथदर्शन : महातपस्वी महाश्रमण
भगवान महावीर से मिले प्ररेणा और पथदर्शन : महातपस्वी महाश्रमण
भगवान महावीर से मिले प्ररेणा और पथदर्शन : महातपस्वी महाश्रमण
भगवान महावीर से मिले प्ररेणा और पथदर्शन : महातपस्वी महाश्रमण
मुंबई: बाहरी भाग में स्थित नन्दनवन जो प्रायः पहाड़ों से घिरा हुआ है। वर्षाऋतु ने वृक्षों से ढंके पहाड़ों की हरियाली को वृद्धिंगत कर दिया है। उमड़ते बादल इन पहाड़ों पर मनोरम दृश्य उपस्थित करते हैं, जो किसी भी प्रकृति प्रेमी को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे सुरम्य स्थान में वर्तमान में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्ष 2023 का वर्षावास करने को विराजमान हैं। देश भर से श्रद्धालु अपने आराध्य की अभिवंदना में उपस्थित हो रहे हैं। आचार्यश्री के दर्शन, सेवा और प्रवचन का लाभ लेकर अपने जीवन को धर्म से भावित बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
मंगलवार को चतुर्मास प्रवास स्थल में बने भव्य एवं विशाल तीर्थंकर समवसरण में उपस्थित जनता को भगवान महावीर के प्रतिनिधि आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपने पावन प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर वर्तमान अवसर्पिणी के 24वें और अंतिम तीर्थंकर हुए हैं। उनकी स्तुति अनेक प्रकार से की जाती है। कितनी-कितनी स्तुतियां संस्कृत, प्राकृत, हिन्दी आदि-आदि में प्राप्त होती हैं। उनमें एक स्तुति है ‘महावीर तुम्हारे चरणों में, श्रद्धा के कुसुम चढ़ाएं हम’ गीत भी है। इसके पांच पद्य हैं। इसमें भगवान महावीर को श्रद्धा के सुमन चढ़ाने की बात कही गई है। सचित्त फूल का स्पर्श भी साधुचर्या के विरुद्ध है तो भगवान महावीर के चरणों में हमें अपने श्रद्धाभावों के सुमन को चढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उनके बताए गए मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रयास हो और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास हो, तो कल्याण हो सकता है। उनकी वाणी के प्रति श्रद्धा के साथ आदमी को अपने आचरण को भी अच्छा बनाने का प्रयास करना चाहिए।
भगवान महावीर की वाणी के प्रति श्रद्धा हो और अच्छे आचरण हों तो सम्यक् भाव पुष्ट हो सकता है। ज्ञान के साथ आचार भी अच्छा हो, ऐसा प्रयास करना चाहिए। अपने आदर्शों को उच्च बनाते हुए भगवान महावीर के दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रयास हो। आदमी के भीतर लोलुपता न हो, निष्काम भाव से सेवा करने का प्रयास करना चाहिए। विकृतियों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। अपने देव, गुरु और धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा हो और उनके द्वारा दिखाए गए सत्पथ पर चलने का प्रयास हो। जीवन में अहिंसा हो, सच्चाई हो, सभी प्राणियों के प्रति मैत्री की भावना का विकास हो। सभी प्राणियों के प्रति मैत्री के भाव पुष्ट होंगे तो आदमी हिंसा से बच सकता है।
आदमी के कथनी और करनी में एकरूपता हो। यह गीत भगवान महावीर की सुन्दर स्तुति की गई है। इससे आदमी को सद्कार्यों में लगे रहने की प्रेरणा लेने का प्रयास करना चाहिए। इस चतुर्मास का धार्मिक-आध्यात्मिक लाभ उठाने का प्रयास हो। भगवान महावीर से सभी को प्रेरणा और पथदर्शन प्राप्त हो तो आदमी के जीवन का कल्याण हो सकता है।
एक जुलाई से मुम्बईवासियों की से आरम्भ की गई 21रंगी के तपस्वियों को आचार्यश्री ने आशीर्वाद प्रदान किया और उनकी धारणों के अनुसार व्रत का त्याग भी कराया।
Previous Post

अनूप जलोटा जी का नया भंजन संजय शांगलू म्यूजिक से हुआ रिलीज़

Next Post

‘कुछ देश आतंकियों को पनाह देते हैं’, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Next Post
‘कुछ देश आतंकियों को पनाह देते हैं’, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

‘कुछ देश आतंकियों को पनाह देते हैं’, जानिए पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात
  • ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला
  • भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर
  • सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश
  • चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In