• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नुकसान कराएगी ‘अंतर्कलह

अब दिल्ली में सुलझेगा पायलट-गहलोत का विवाद? कांग्रेस ने बुलाई बैठक

July 6, 2023
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी

May 1, 2026
‘झूठा प्रचार कर रही सरकार’—मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं

May 1, 2026
राजीव शुक्ला

एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक

May 1, 2026
अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची

May 1, 2026
स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी

May 1, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना-चांदी ईटीएफ की ओर रुझान

May 1, 2026
भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

भारत में फॉर्मूला-1 को बढ़ावा: श्रेयस अय्यर बने आधिकारिक कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर

May 1, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026: भारतीय टीम का ऐलान 2 मई को होगा

May 1, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

May 1, 2026
इंडियाज़ गॉट लैटेंट’ विवाद फिर गरमाया, मुकेश खन्ना ने साधा निशाना

मुकेश खन्ना बोले—रणवीर सिंह नहीं हैं शक्तिमान के लिए सही चेहरा

May 1, 2026
कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

कार्यावकाश का नया ट्रेंड: काम और यात्रा एक साथ कैसे संभव है?

May 1, 2026
कलावा

कलावा का रहस्य: एक धागा जो जोड़ता है आस्था और ऊर्जा को

May 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 1, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

अब दिल्ली में सुलझेगा पायलट-गहलोत का विवाद? कांग्रेस ने बुलाई बैठक

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 6, 2023
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजस्थान में कांग्रेस का बड़ा नुकसान कराएगी ‘अंतर्कलह

File Photo

नई दिल्ली:आने वाले चार-पांच महीनों में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन सचिन पायलट और सीएम गहलोत के बीच का विवाद कांग्रेस अभी तक सुलझा नहीं पाई है। कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने और रणनीति बनाने के लिए गुरुवार को राज्य से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच के विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि पायलट और गहलोत के बीच बीते कई सालों से विवाद चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि गुरुवार को होने वाली बैठक में कांग्रेस आलाकमान दोनों के बीच विवाद को सुलझा लेगा। हालांकि, आलाकमान की पिछली कई कोशिशें नाकाम साबित हुई हैं।

गुरुवार को होने वाली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बैठक में सचिन पायलट, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के कुछ अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे।

ऑनलाइन जुड़ेंगे CM गहलोत
मुख्यमंत्री गहलोत पैर में चोट के चलते जयपुर से ही इस बैठक में ऑनलाइन तरीके से भाग लेंगे। इस बैठक से एक दिन पहले, मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान सरकार भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामलों में सजा को मौजूदा 10 साल से बढ़ाकर आजीवन कारावास तक करने के लिए अगले विधानसभा सत्र में एक विधेयक लाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बैठक में आलाकमान की मौजूदगी में सचिन पायलट और अशोक गहलोत का विवाद सुलझ जाएगा।

सचिन पायलट ने अपनी ‘जन संघर्ष यात्रा’ के दौरान प्रदेश सरकार के समक्ष तीन मांग रखी थी जिनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) का पुनर्गठन, सरकारी परीक्षा के पेपर लीक से प्रभावित युवाओं को मुआवजा और पिछली वसुंधरा राजे सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप की उच्च स्तरीय जांच शामिल थी। इस दौरान गहलोत ने पेपर लीक मामले में कड़ी सजा का प्रावधान करने का बिल सदन में पेश करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब गहलोत और पायलट के बीच की खाई को पाटा जा सकता है।

पिछले महीने कांग्रेस ने गहलोत और पायलट के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद कहा था कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं तथा उनके बीच के मुद्दों का समाधान आलाकमान करेगा।

Previous Post

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, हथियार लूटने नहीं दिया तो दंगाइयों ने सुरक्षा बल के जवान के घर लगा दी आग

Next Post

एनसीपी के आने से कोई असंतोष नहीं, मुझे पता है मेरे इस्तीफे की खबर कौन प्लांट कर रहा है: मुख्यमंत्री शिंदे

Next Post
महाराष्ट्र के आम लोगों के जीवन में अच्छे दिन लाऊंगा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का वादा

एनसीपी के आने से कोई असंतोष नहीं, मुझे पता है मेरे इस्तीफे की खबर कौन प्लांट कर रहा है: मुख्यमंत्री शिंदे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • निर्वाचन आयोग की नई पहल: मतगणना केंद्रों पर क्यूआर कोड आधारित पहचान व्यवस्था लागू होगी
  • सीएम पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर ब्रेक, खड़गे बोले—कोई बदलाव नहीं
  • एग्जिट पोल की हवा या हकीकत? राजीव शुक्ला ने सियासी शोर पर लगाया ब्रेक
  • अडानी बंदरगाह का मुनाफा बढ़ा, आय 38,736 करोड़ रुपये पहुँची
  • स्मार्टफोन बाजार में बदलाव: ‘वैल्यू’ के साथ अब ‘वाइब’ भी जरूरी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In