• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अब चीन और नेपाल नहीं, जल्द ही उत्तराखंड के रास्ते जा सकेंगे कैलाश मानसरोवर

अब चीन और नेपाल नहीं, जल्द ही उत्तराखंड के रास्ते जा सकेंगे कैलाश मानसरोवर

March 23, 2022
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

अब चीन और नेपाल नहीं, जल्द ही उत्तराखंड के रास्ते जा सकेंगे कैलाश मानसरोवर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 23, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
अब चीन और नेपाल नहीं, जल्द ही उत्तराखंड के रास्ते जा सकेंगे कैलाश मानसरोवर

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बताया है कि दिसंबर 2023 तक भारतीय नागरिक चीन या नेपाल से गुजरे बिना कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के जरिए एक रास्ता बनाया जा रहा है जो सीधे मानसरोवर को जाएगा। उन्होंने आगे कहा है कि इस रास्ता के तैयार होने के बाद न सिर्फ समय में कटौती होगी बल्कि मुश्किल रास्ता भी पहले ही तुलना में बेहद आसान हो जाएगा।

गडकरी के संसद में इस रास्ते को लेकर बताया है कि वहां रास्ता तैयार करने में मुश्किलें आई हैं लेकिन हम -5 डिग्री सेल्सियस में भी फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर के जरिए मशीन पहुंचाए गए हैं। इस पूरे रास्ते का 85 फीसद काम पूरा किया जा चुका है। दिसंबर 2023 तक इस रास्ते को पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा हिंदुओं के ही जैन और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए भी धार्मिक महत्व रखती है।

कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील तिब्बत के नागरी क्षेत्र में स्थित है। भक्तों का मानना है कि यहां शिव का निवास है। मानसरोवर झील को इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि लोगों का मानना है कि इस झील में देवी-देवता स्नान करते हैं। हर साल लाखों लोग इस पवित्र जगह पहुंचते हैं।

मौजूदा वक्त में नेपाल और चीन के जरिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा में 15-20 दिन लगते हैं। यह यात्रा बेहद कठिन है। यहां सिर्फ स्वस्थ लोग ही यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ ऊंचाई ही नहीं भूस्खलन होने के कारण यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील है। 1998 में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना प्रोतिमा गौरी बेदी सहित 180 से अधिक लोगों की कैलाश मानसरोवर की तीर्थ यात्रा के दौरान भूस्खलन में मौत हो गई थी।

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर के नए रास्ते को तीन खंड में बांटा गया है। पहला खंड पिथौरागढ़ से तवाघाट तक 107.6 किलोमीटर का है। दूसरा तवाघाट से घाटियाबगढ़ तक 19.5 किलोमीटर सिंगल लेन पर है और तीसरा खंड घाटियाबगढ़ से चीन सीमा पर लिपुलेख दर्रे तक 80 किलोमीटर लंबा है जिसे सिर्फ पैदल ही पार किया जा सकता है। इस खंड को कवर करने में करीब पांच दिन लगते हैं और यह एक कठिन यात्रा है।

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने तवाघाट से घाटियाबगढ़ को अब डबल लेन सड़क में बदल दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2021 में इस नई सड़क का उद्घाटन किया था। यह नई सड़क पांच दिन की यात्रा को घटाकर दो दिन की सड़क यात्रा कर देती है जिससे आने-जाने के छह दिनों की बचत होती है।

घाटियाबगढ़ से लिपुलेख तक की सड़क अब निर्माणाधीन है और 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस सड़क को 2005 में 80.76 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई थी और 2018 में 439.40 करोड़ रुपये के साथ संशोधित किया गया था।

Previous Post

बदले जाएंगे सदियों पुराने आपराधी कानून? सरकार ने आईपीसी

Next Post

अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को जनता कभी माफ न करे; बीरभूम हिंसा पर बोले पीएम मोदी

Next Post
अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को जनता कभी माफ न करे; बीरभूम हिंसा पर बोले पीएम मोदी

अपराधियों का हौसला बढ़ाने वालों को जनता कभी माफ न करे; बीरभूम हिंसा पर बोले पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In