नई दिल्ली:सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ का बेसब्री से इंतजार है। तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म का सॉन्ग Kaavaalaa हाल ही में रिलीज हुआ है और इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। रजनीकांत इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में लगे हैं और हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपने अतीत को लेकर खुलकर बात की। शराब की लत को लेकर रजनीकांत ने कहा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। रजनीकांत ने अपने फैंस से निवेदन किया कि वो कभी भी शराब का सेवन ना करें।
शराब सबसे बड़ी गलती
रजनीकांत ने बताया कि शराब ने उनके जीवन को कैसे प्रभावित किया। सुपरस्टार ने कहा कि अगर उन्हें शराब की लत ना पड़ी होती तो शायद वह समाज की बेहतर सेवा कर पाते और शायद कहीं ज्यादा बड़ा स्टारडम एन्जॉय कर रहे होते। बता दें कि साल 2018 में भी फिल्म ‘काला’ की रिलीज के वक्त रजनीकांत ने अपनी शराब की लत को लेकर बात की थी। फिल्म में दिखाया गया था कि रजनीकांत के किरदार के बेपरवाह होकर शराब पीने की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो जाती है।
कब रिलीज होगी रचनी
रजनीकांत ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट था, क्योंकि इसके बाद से उन्होंने शराब और सिगरेट को निगेटिव ढंग से देखना शुरू कर दिया था। रजनीकांत ने इसके बाद सिगरेट और शराब से दूरी बना ली और सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से उनका सेवन करना बंद कर दिया। बता दें कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। Nelson Dilipkumar के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये के लगभग रखा गया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

