नई दिल्ली: जीएसटी कलेक्शन के लिहाज से जुलाई का महीना अच्छा रहा है। जुलाई के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले साल के जुलाई महीने की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू होने के बाद से पांचवीं बार जीएसटी संग्रह 1.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जुलाई 2023 में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 1,65,105 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी 29,773 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 37,623 करोड़ रुपये, कंसॉलिडेटेड जीएसटी 85,930 करोड़ रुपये (माल के इम्पोर्ट पर एकत्र 41,239 करोड़ रुपये सहित) है। इसके अलावा उपकर 11,779 करोड़ रुपये (माल के इम्पोर्ट पर एकत्र 840 करोड़ रुपये सहित) रहा।
सरकार ने जुलाई के महीने में 39,785 करोड़ रुपये का सेटेलमेंट सीजीएसटी और 33,188 करोड़ रुपये का सेटेलमेंट एसजीएसटी से आईजीएसटी में किया है। रेगुलर सेटलमेंट के बाद जुलाई के बाद केंद्र सरकार का कुल रेवन्यू सीजीएसटी के लिए 69,558 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 70,811 करोड़ रुपये रहा है।
समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व सालाना आधार पर 15 प्रतिशत अधिक रहा। जीएसटी राजस्व संग्रह जून महीने में 1,61,497 करोड़ रुपये था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

