• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दंगाइयों के डर से भागीं महिला जज, तीन साल की बच्ची के साथ वर्कशॉप में लेनी पड़ी शरण; फूंक दी गाड़ी

दंगाइयों के डर से भागीं महिला जज, तीन साल की बच्ची के साथ वर्कशॉप में लेनी पड़ी शरण; फूंक दी गाड़ी

August 3, 2023
भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

May 6, 2026
ट्रंप लूला

ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला

May 6, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर

May 6, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश

May 6, 2026
चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

May 6, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

भारतीय फुटबॉल को नई पहचान देने की तैयारी, एआईएफएफ ने शुरू की देशव्यापी परामर्श प्रक्रिया

May 6, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

‘राजा शिवाजी’ के लिए बड़े सितारों ने छोड़ी फीस, रितेश देशमुख का खुलासा

May 6, 2026
अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बताया क्या चीजें उन्होंने समय पर नहीं सीखी

सम्मान या असहजता? अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों नहीं पसंद पैर छूना

May 6, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए जरूरी सूचना

May 6, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

May 6, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

May 6, 2026
नतीजे नहीं, नजरिया बदलिए—बच्चों को समझदारी से संभालें

बच्चों के साथ व्यवहार: वे तीन मौके जब गुस्सा नहीं, समझ जरूरी है

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर हरियाणा

दंगाइयों के डर से भागीं महिला जज, तीन साल की बच्ची के साथ वर्कशॉप में लेनी पड़ी शरण; फूंक दी गाड़ी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 3, 2023
in हरियाणा
Reading Time: 1 min read
A A
0
दंगाइयों के डर से भागीं महिला जज, तीन साल की बच्ची के साथ वर्कशॉप में लेनी पड़ी शरण; फूंक दी गाड़ी

नूंह:हरियाणा के नूंह जिले में हुए सांप्रदायिक दंगे की आग में एक महिला जज भी फंस गई थीं। इस दौरान दंगाइयों की भीड़ ने उनकी कार को जला डाला। किसी तरह महिला जज ने खुद की और अपनी तीन साल की बच्ची की जान बचाई। हिंसा के दौरान वह दिल्ली-अलवर रोड पर बनी एक पुरानी वर्कशॉप में जाकर छिपी थीं। जज के साथ उनके गनर, ड्राइवर भी मौजूद थे। इसके बाद भी उन्हें किसी तरह भीड़ से बचकर भागना पड़ा। पुलिस में दर्ज एक एफआईआर से इस घटना का खुलासा हुआ है। नूंह की अडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अंजलि जैन अपने स्टाफ के साथ रास्ते में थीं। वह शहीद हसन खान मेवाती गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से लौट रही थीं।

उनके साथ ड्राइवर, गनर और प्रोसेस सर्वर मौजूद थे। महिला जज पर हुए हमले की जानकारी उनके प्रोसेस सर्वर 48 वर्षीय टेकचंद ने ही दी। उन्होंने कहा कि हम लोग जज अंजलि जैन के साथ कार में आ रहे थे। हमारे साथ ड्राइवर के अलावा जज की तीन साल की बच्ची और एक गनर सियाराम भी थे। टेकचंद ने बताया, ‘हम नल्हड़ के अस्पताल से लौट रहे थे। इसी दौरान हमने देखा कि 100 से 150 लोगों की भीड़ सड़क पर है और वे गाड़ियों को जला रहे हैं। पत्थर भी फेंक रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इसी दौरान एक पत्थर हमारी कार पर आ लगा और पिछला शीशा टूट गया। दंगाई फायरिंग भी कर रहे थे।

दहशत में थी छोटी बच्ची, कई घंटे वर्कशॉप में छिपे बैठे रहे 

टेकचंद ने कहा कि गोलियों की आवाज सुनकर हम लोग डर गए थे। टेकचंद बीते 10 सालों से नूंह की जिला अदालत में काम कर रहे हैं। वह इसी साल जून से ही जज अंजलि जैन के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग डरे हुए थे। इससे पहले की दंगाइयों की भीड़ हमें निशाना बनाती, हम लोग कार को छोड़कर भाग गए। इसके बाद दिल्ली-अलवर रोड पर हरियाणा रोडवेज की एक पुरानी वर्कशॉप में जाकर शरण ली। टेकचंद ने वाकये को याद करते हुए बताया, ‘स्थिति बेहद तनावपूर्ण थी। हम लोगों को अपनी जिंदगी की फिक्र थी। हमारे साथ एक छोटी बच्ची भी थी, इसलिए जिम्मेदारी कहीं ज्यादा थी। हर तरफ आग थी और हमारे साथ कुछ भी हो सकता था। गाड़ियों को आग लगाई जा रही थी और भीड़ बेकाबू थी।’

घंटों बाद बाहर निकले, वकीलों को बुलाना पड़ गया

टेकचंद ने कहा कि भीड़ के कार तक पहुंचने से पहले ही हम लोग भाग निकले। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता था कि जज मैडम और उनकी बच्ची सुरक्षित घर पहुंच जाएं। हमारे पास वर्कशॉप में छिपकर बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। हालात कुछ सामान्य हुए तो हमने स्थानीय वकीलों को घटना के बारे में जानकारी दी। वे लोग आए तो हम बाहर निकले।’ उन्होंने कहा कि जब हम वर्कशॉप से निकलकर आए तो देखा की कार पूरी तरह से जल चुकी है। पहचानना भी मुश्किल था कि यह वही गाड़ी है, जिसे हम छोड़कर गए थे। यह जज की पर्सनल कार थी।

 

Previous Post

नूंह-फरीदाबाद सहित इन जिलों में 5 अगस्त तक इंटरनेट बंद

Next Post

नासिर-जुनैद की हत्या का बदला है नूंह में हिंसा! एक साल से फैलाई जा रही थी नफरत

Next Post
नासिर-जुनैद की हत्या का बदला है नूंह में हिंसा! एक साल से फैलाई जा रही थी नफरत

नासिर-जुनैद की हत्या का बदला है नूंह में हिंसा! एक साल से फैलाई जा रही थी नफरत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात
  • ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला
  • भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर
  • सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश
  • चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In