इमरान खान के जाते ही अमेरिका और पाकिस्तान में एक बार फिर नए सिरे से दोस्ती पनप रही है। अमेरिका के सेक्रेट्री ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो से कहा है कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करना चाहता है। एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका अफगानिस्तान में स्थिरता और आंतकवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ मिलकर व्यापार, निवेश, पर्यावरण, उर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी काम करना चाहता है।
अमेरिका के सेक्रेट्री ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच राजनयिक गठबंधन को 75 साल पूरे हो रहे हैं। भविष्य में भी हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधो को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते रहेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री और पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने ट्विटर के जरिए अमेरिका के सेक्रेट्री ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वो पारस्परिक व्यापार, आधारित संबंधों और देश में शांति, विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देना के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करेंगे।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच राजनेयिक संबंध ढीले पड़ गए थे। अमेरिका पाकिस्तान को हर साल लाखों-करोड़ों डॉलर मदद के तौर पर देता है जिसके बदले अमेरिका पाकिस्तान समेत अफगानिस्तान और चीन तक अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखता है। इमरान खान के कार्यकाल में पाकिस्तान और अमेरिका के संबंधों में ढिलाई आ गई थी। यहां तक की इमरान खान ने अमेरिका पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
