• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भारतीय सेना में दो साल से नहीं हुई हैं भर्तियां

भारतीय सेना में दो साल से नहीं हुई हैं भर्तियां

March 24, 2022
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय सेना में दो साल से नहीं हुई हैं भर्तियां

खाली पड़े हैं एक लाख से ज्यादा पद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 24, 2022
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
भारतीय सेना में दो साल से नहीं हुई हैं भर्तियां

Image Courtesy: Google

नई दिल्ली:नोएडा में एक नौजवान प्रदीप मेहरा के सेना में भर्ती होने के लिए आधी रात को सड़क पर दौड़ने की घटना ने सेना की भर्तियों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। पिछले दो साल से देश में कोरोना के बीच बड़े-बड़े चुनाव हो रहे हैं, लेकिन सेना में भर्तियां बंद हैं। इस बीच खबर यह है कि सेना में जवानों के रिक्त पदों की संख्या एक लाख से भी अधिक हो चुकी है।

सरकार ने कोरोना महामारी से आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों को भी हटा दिया है, लेकिन सेना में भर्ती कब खुलेगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। हाल में इस मुद्दे पर राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में सरकार की तरफ से स्वीकार किया गया है कि 2021-21 और 2021-22 के दौरान सेना में कोरोना महामारी के चलते भर्ती रैलियां नहीं हो सकीं।

50-60 हजार जवान हर वर्ष होते हैं रिटायर
जानकारों के अनुसार, हर साल भारतीय सेना से 50-60 हजार जवान सेवानिवृत्त होते हैं। और करीब इतनी ही नई भर्तियां होती हैं। इसके लिए साल में 90-100 भर्ती रैलियां आयोजित की जाती हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों को कवर करते हुए की जाती हैं। एक रैली छह-आठ जिलों को कवर करती है। लेकिन पिछले दो सालों से यह रैलियां बंद हैं। रैलियों में भीड़ होती हैं, इसलिए रैलियां बंद की गईं। लेकिन भीड़ वाले तमाम कार्यक्रम जिनमें चुनाव भी शामिल है, वे होते रहे हैं। रक्षा मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक रूप से जवानों के 81 हजार पद 1 जनवरी 2022 तक रिक्त होने की बात कही गई है लेकिन अब यह संख्या बढ़कर एक लाख से भी अधिक हो जाने का अनुमान है।

कब कितनी भर्तियां हुईं?
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट द्वारा राज्यसभा में दिए गए जवाब में कहा गया है कि 2018-19 में 53,431 जवानों की सेना में भर्ती हुई। जबकि 2019-20 में 80,572 जवानों की भर्ती हुई लेकिन उसके बाद कोरोना महामारी के चलते भर्ती बंद है।

जितनी देरी होगी, संकट उतना ही बढ़ेगा
सेना के सूत्रों ने कहा कि भर्ती नहीं होने से खाली पदों का बैकलॉग बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जवान को ट्रेनिंग देकर तैनाती के योग्य बनाने में कम से कम दो साल का समय लगता है। इसलिए इस मामले में जितना विलंब होगा, उतने ही खाली पदों का संकट बढ़ेगा।

बता दें कि पूर्व में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने संसदीय समिति के समक्ष कहा था कि आने वाले समय में सेना में जवानों की संख्या में तीन लाख तक की कमी की जा सकती है क्योंकि सेना में पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है।

Previous Post

UNSC में रूस के प्रस्ताव का भारत ने नहीं किया समर्थन

Next Post

यूक्रेन की मदद को आगे आया ब्रिटेन, देगा 6 हजार मिसाइल और बड़ा पैकेज

Next Post
यूक्रेन की मदद को आगे आया ब्रिटेन, देगा 6 हजार मिसाइल और बड़ा पैकेज

यूक्रेन की मदद को आगे आया ब्रिटेन, देगा 6 हजार मिसाइल और बड़ा पैकेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In