अगर आप वीकेंड पर अपने खास दोस्तों या परिजनों को लंच पर बुलाने का प्लान बना रहे हैं तो ये पंजाबी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ये पंजाबी रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि बनने में भी बेहद आसान हैं। इन पंजाबी रेसिपी का जायका चखने वाला आपकी कुकिंग का दीवाना हो जाएगा। तो बिना देर किए अपनी कुकिंग का इम्प्रेशन लोगों पर जमाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी।
आलू पनीर चाट-
आलू पनीर चाट बनाने के लिए सामग्री-
-पनीर-400 ग्राम
-उबले आलू-10
-उबली मटर- 2 कप
-अदरक- 1 टुकड़ा
-बारीक कटी हरी मिर्च- 6
-चाट मसाला- 2 चम्मच
-नीबू का रस- 1 चम्मच
-तेल- 5 चम्मच
-नमक- स्वादानुसार
-कटी हुई धनिया पत्ती- गार्निशिंग के लिए
आलू पनीर चाट बनाने का तरीका-
आलू पनीर चाट बनाने के लिए सबसे पहले आलू और पनीर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें। पनीर और आलू के टुकड़ों को थोड़ा-सा तेल डालकर तवे पर सुनहरा होने तक तल लें। आलू और पनीर को तवे से हटाएं और उसी तवे पर दो चम्मच तेल और गर्म करें। मटर और अदरक को कुछ देर पकाएं। आलू,पनीर,हरी मिर्च,चाट मसाला,नींबू का रस और नमक डालकर मिलाएं। अब एक सर्विंग बाउल में डालकर ऊपर से धनिया पत्ती डालकर गार्निश करते हुए गर्मागर्म सर्व करें।
अचारी चना पुलाव-
अचारी चना पुलाव बनाने के लिए सामग्री-
-आम का अचार- 2 चम्मच
-बासमती चावल- 1 1/4 कप
-सौंफ- 1 चम्मच
-सरसों- 1 चम्मच
-मेथी- 1 चम्मच
-कलौंजी- 1 चम्मच
-बड़ी इलायची- 2
-जीरा- 1/2 चम्मच
-हींग- 1/2 चम्मच
-कटे प्याज- 1/2 कप
-अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
-उबला काबुली चना- 1/2 कप
-हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
-लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
-गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
-घी- 1 चम्मच
-नमक- स्वादानुसार
अचारी चना पुलाव बनाने का तरीका-
अचारी चना पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले आम के अचार को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। अब चावल को धोकर 10 मिनट के लिए पानी में भिगो लें। ढाई कप पानी उबालें। प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और उसमें सौंफ,सरसों,मेथी,कलौंजी,जीरा,बड़ी इलायची और हींग डालें। जब ये सभी चीजें पक जाएं तो कुकर में प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट,काबुली चना,हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला, नमक और आम का अचार डालकर दो मिनट तक भूनें। कुकर में चावल डालकर दो मिनट और भूनें। गर्म पानी कुकर में डालकर कुकर बंद करके मध्यम आंच पर दो सीटी लगाएं। आपका अचारी चना पुलाव बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।












देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
