नई दिल्ली। Congress Attack Arun Goyal resignation लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान से ठीक कुछ समय पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफा देने के मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही इस तरह के फैसले को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक बताया है।
मल्लिकार्जुन खरगे ने किया पोस्ट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट किया कि चुनाव आयोग या चुनाव चूक? भारत में अब केवल एक चुनाव आयुक्त है, जबकि कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनावों की घोषणा होनी है। ऐसा क्यों?
वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा देना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि अब चुनावों की घोषणा में ज्यादा समय नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि इसमें बिल्कुल भी पारदर्शिता नहीं है कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था कैसे काम कर रही है और सरकार उन पर किस तरह दबाव डालती है।
ये काफी चिंताजनक
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद साकेत गोखले ने कहा कि यह चिंताजनक है कि आम चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग में दो नियुक्तियां की जानी हैं। गोयल के इस्तीफे के बाद एक्स पर एक पोस्ट में गोखले ने कहा कि चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का अचानक इस्तीफा देना चिंता का विषय है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
