नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को खास निर्देश दिया है। उन्होंने मंत्रियों से नई सरकार के पहले 100 दिनों और अगले 5 साल के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा है। मीडिया में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। पीएम मोदी ने आज सुबह नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से अपने-अपने मंत्रालयों के सचिवों और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करने को कहा। साथ ही इस बारे में चर्चा करने के लिए कहा कि नई सरकार के पहले 100 दिन और अगले 5 साल के एजेंडे को बेहतर ढंग से कैसे लागू किया जा सकता है।
पीएम मोदी की यह बैठक निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद हुई है। मंत्रिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचन आयोग की सिफारिश भेजकर 7 चरण के संसदीय चुनावों की तारीखों को अधिसूचित करने की प्रक्रिया भी शुरू की। मालूम हो कि पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को 102 सीट पर मतदान होगा। इसके लिए पहली अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही किसी विशेष चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
तेज गति से विकास करता रहेगा भारत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कहा कि अनिश्चितता से जूझ रही दुनिया में जो बात तय मानी जा रही है, वह है कि भारत तेज गति से विकास करता रहेगा। मोदी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए विपक्ष का नाम लिए बिना कहा कि राष्ट्र प्रथम से प्रेरित हैं जबकि विपक्ष परिवार प्रथम की सोच पर चलते हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी सरकार के सत्ता में बरकरार रहने का भरोसा जताया। मोदी ने कहा कि लोग अगले पांच साल में निर्णायक नीतियां, फैसले देखेंगे और वह उनपर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल दुनिया के लिए एक स्थिर, सक्षम और मजबूत भारत की गारंटी होंगे। आने वाला साल विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
