• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कौन खुश और कौन दुखी; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर

कौन खुश और कौन दुखी; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर

March 22, 2024
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
रेनो क्विड पर अप्रैल में 78,000 तक का डिस्काउंट, जानें वैरिएंट और ऑफर डिटेल्स

रेनॉल्ट क्विड 2026 हुई सस्ती, क्लाइंबर वैरिएंट पर ₹32,100 तक की कटौती

July 6, 2026
इनकम टैक्स रिटर्न 2026-27: विभाग ने अधिसूचित किए सभी ITR फॉर्म

नहीं देना पड़ेगा टैक्स, फिर भी जरूरी हो सकता है ITR दाखिल करना

July 6, 2026
जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

जहाँ सन्नाटा भी बोलता है: भारत के सबसे शांत यात्रा स्थल

July 6, 2026
श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

श्रावण: आस्था, प्रकृति और शिवत्व का पावन संवाद

July 6, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 6 जुलाई 2026

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

कौन खुश और कौन दुखी; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 22, 2024
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
कौन खुश और कौन दुखी; केजरीवाल की गिरफ्तारी पर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया। हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक नहीं लगाए जाने के कुछ घंटों बाद ही ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंच गई। करीब 2 घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद जहां आम आदमी पार्टी आक्रोशित है तो विपक्ष के कई दलों ने गिरफ्तारी का विरोध किया है। कभी केजरीवाल के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी की नींव रखने वाले कुछ नेताओं ने भी अलग-अलग तरीके से इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

योगेंद्र यादव ने किया विरोध
आम आदमी पार्टी के संस्थापकों में शामिल रहे योगेंद्र यादव ने लोकतंत्र की मर्यादा का हवाला देकर गिरफ्तारी का विरोध किया है। केजरीवाल से मतभेदों की वजह से आम आदमी पार्टी से निकाले गए योगेंद्र यादव ने लिखा, ‘राजनीतिक सहमति असहमति अपनी जगह है, लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादा सर्वोपरि है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इस मर्यादा का चीरहरण है। इस हिसाब से तो इलेक्टोरल बॉन्ड घोटाले में पूरी केंद्रीय कैबिनेट को जेल में होना चाहिए। लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय को इसके विरोध में खड़ा होना चाहिए।’

कुमार विश्वास ने कसा तंज
आम आदमी पार्टी के कभी प्रमुख चेहरा रहे कवि कुमार विश्वास ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तंज कसा और इसे कर्मों का फल बताया। हालांकि उन्होंने केजरीवाल का नाम नहीं लिया। लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और रामचरित मानस की एक चौपाई उन्होंने इसी वक्त पोस्ट की जिस वक्त केजरीवाल को गिरफ्तार करने की खबर आई। खुद के भगवान के सामने नतमस्तक वाली तस्वीर लगाते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, ‘कर्म प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करहि सो तस फल चाखा॥’

प्रशांत भूषण क्या बोले
आम आदमी पार्टी के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशांत भूषण ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को हैरान करने वाला बताया। उन्होंने लिखा, ‘विडंबना है कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए भाजपा के अपने बॉसेज के लिए कॉर्पोरेट से धन उगाही करने वाले ईडी के जिन अफसरों की जांच होनी चाहिए और केस चलना चाहिए, पिछली रात चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल को बिना किसी दस्तावेजी सबूत के गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाला निंदनीय।’

साजिया इल्मी ने याद दिलाया अन्ना आंदोलन
अब भाजपा का दामन थाम चुकीं साजिया इल्मी भी कभी अरविंद केजरीवाल की बेहद करीबी नेता थीं। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद अन्ना आंदोलन का जिक्र करते हुए निशाना साधा। इल्मी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले, बहुत निकले मेरे अरमान फिर भी कम निकले ! कौन सोच सकता है कि अन्ना हजारे आंदोलन में जिसने इतना बड़ा किरदार निभाया था। भ्रष्टाचार से लड़ने का जिसने स्वांग रचा था। जिसने कहा था कि निकलो बाहर मकानों से, जंग लड़ो बेइमानों से। वह आज के दिन तीसरी बार का मुख्यमंत्री बनकर शराब घोटाले में इतने संगीन आरोपों के तहत पकड़ा जाएगा, लेकिन बेशर्मी वैसी की वैसी बनी हुई है।’

Previous Post

बढ़ रही है नाराज नेताओं की लिस्ट, ममता बनर्जी के फैसले से खुश नहीं ये दिग्गज

Next Post

हमारे 303 सांसद हैं, कांग्रेस को कैसे मिला इतना पैसा? इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा का पलटवार

Next Post
हमारे 303 सांसद हैं, कांग्रेस को कैसे मिला इतना पैसा? इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा का पलटवार

हमारे 303 सांसद हैं, कांग्रेस को कैसे मिला इतना पैसा? इलेक्टोरल बॉन्ड पर भाजपा का पलटवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज
  • उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
  • कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी
  • 2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग
  • ‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In