कंगना रनौत ने ट्वीट करके कहा, ‘प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है। क्वीन में एक भोली-भाली लड़की से लेकर धाकड़ में एक आकर्षक जासूस तक, मणिकर्णिका में एक देवी से लेकर चंद्रमुखी फिल्म में एक राक्षस तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक।’
सुप्रिया श्रीनेत ने अपनी सफाई में क्या कहा
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए। हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए। सबसे ऊपर, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में उपयोग करने से बचना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है। दूसरी ओर, सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा कि जो कोई भी मुझे जानता है, उसे पता होगा कि मैं किसी महिला के लिए ऐसा कभी नहीं कहूंगी। हालांकि, एक पैरोडी खाता भी है। उसे मैंने अभी-अभी अपने नाम का दुरुपयोग करते हुए पाया है। किसी ने मेरे नाम से ट्विटर पर चलाया भी है। इसे लेकर मैंने शिकायत कराई है।
बता दें कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को टिकट दिया है। कंगना ने मंडी संसदीय सीट से लोकसभा का टिकट मिलने पर भाजपा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को हमेशा से सपोर्ट करती थीं, अब पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका दिया है, ऐसे में वह पूरी निष्ठा के साथ काम करने को तैयार हैं। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरे प्यारे भारत और आम भारतीयों की पार्टी भारतीय जनता पार्टी को मैं हमेशा से बिना किसी शर्त समर्थन देती आई हूं। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे मेरी जन्मभूमि मंडी से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। मैं हाईकमान के इस फैसले का पालन करूंगी। मैं आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल होकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
