नई दिल्ली:सद्गुरु जग्गी वासुदेव इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी के बाद नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से स्वस्थ होकर रवाना हो गए। यहां 17 मार्च को उनकी आपातकालीन ब्रेन सर्जरी की गई थी। सर्जरी से पहले कुछ हफ्तों तक उन्हें गंभीर सिरदर्द की शिकायत हुई थी। डॉक्टरों के एमआरआई कराने के बाद मालूम हुआ ब्रेन में इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी के बाद ठीक हो चुके सद्गुरु जग्गी वासुदेव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक दिन पहले सद्गुरु की हेल्थ को लेकर उनकी संस्था ईशा फाउंडेशन ने एक वीडियो भी जारी किया था। जिसमें वो अस्पताल पर अपने बेड पर आराम करते हुए अखबार पढ़ते दिखाई दिए थे। 19 सेकंड के इस वीडियो में यह बताया गया कि सद्गुरु अब स्वस्थ हैं।
पीएम मोदी ने की थी बात
पीएम मोदी ने 17 मार्च को सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि’सद्गुरु जी से बात की और उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि सिर के अंदर ब्लीडिंग के बाद सद्गुरु की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इमरजेंसी के साथ भर्ती किया गया था। फिर ब्रेन सर्जरी की गई। 20 मार्च को, अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार न्यूरोलॉजिस्ट डॉ विनीत सूरी, जिन्होंने सद्गुरु की जांच की, ने आध्यात्मिक गुरु के स्वास्थ्य पर एक अपडेट जारी करते हुए कहा था कि सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार है।
डॉक्टर विनीत सूरी के मुताबिक, “उन्हें पिछले चार हफ्तों से सिरदर्द था। सिरदर्द बहुत गंभीर था और वह इसे लगातार नजरअंदाज कर रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अपनी सामान्य गतिविधियां करनी थीं। यहां तक कि उन्होंने तेज सिरदर्द के बावजूद 8 मार्च को महाशिवरात्रि समारोह भी आयोजित किया। 15 मार्च को सद्गुरु के सिर का सिर असहनीय हो गया था। उसी शाम 4 बजे मैंने उन्हें एमआरआई कराने की सलाह दी, लेकिन शाम 6 बजे उनकी एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक थी और वह इसे छोड़ना नहीं चाहते थे। हालांकि, बाद में एमआरआई किया गया।
डॉक्टर ने बताया कि एमआरआई से पता चला कि उनके सिर में इंटरनल ब्लीडिंग काफी बढ़ गई थी। दो बार भारी रक्तस्राव हुआ था। इसके बाद हमने इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी करनी पड़ी। डॉ विनीत सूरी के साथ डॉ प्रणव कुमार, डॉ सुधीर त्यागी और डॉ एस चटर्जी की डॉक्टरों की एक टीम ने सद्गुरु के अस्पताल में भर्ती होने के कुछ घंटों के भीतर सफल सर्जरी की। सर्जरी के बाद सद्गुरु को वेंटिलेटर से हटा दिया गया था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
