• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
ममता और कंगना के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी, दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को निर्वाचन आयोग का नोटिस

ममता और कंगना के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी, दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को निर्वाचन आयोग का नोटिस

March 27, 2024
मुंबई में मानसून की धमाकेदार एंट्री, आज दिल्ली-यूपी में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

July 6, 2026
भारतीय सेना की 2026 अग्निवीर भर्ती: 25,000 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी

July 6, 2026
प्रधानमंत्री मोदी की इजरायल यात्रा: रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई ऊंचाई

भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी

July 6, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार

July 6, 2026
पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास

July 6, 2026
प्रशांत किशोर

बांकीपुर उपचुनाव में सियासी समीकरण गरमाए, प्रशांत किशोर को समर्थन पर अटकलें तेज

July 6, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलेगा, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

July 6, 2026
भारत से मुकाबला ना खेलने के फैसले पर कपिल देव का कड़ा रुख

कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट पर कपिल देव की बड़ी टिप्पणी

July 6, 2026
वैभव सूर्यवंशी

2027 वर्ल्ड कप पर नजर, वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके देने की मांग

July 6, 2026
‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

‘बहुत डरी हुई थी…’ हुमा कुरैशी का खुलासा, ‘बदलापुर’ रोल रहा चुनौतीपूर्ण

July 6, 2026
“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

“किसी को क्या मतलब?” — ‘वन नाइट स्टैंड’ सवाल पर गीता कपूर का पलटवार

July 6, 2026
₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

₹2,500 करोड़ का मेगा दांव: अडानी बनाएंगे भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब

July 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, July 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

ममता और कंगना के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी, दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को निर्वाचन आयोग का नोटिस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
ममता और कंगना के खिलाफ टिप्पणी पड़ी भारी, दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को निर्वाचन आयोग का नोटिस

नई दिल्ली:हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर की गई टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग ने ऐक्शन लिया है। ममता बनर्जी पर बयान देने वाले बीजेपी सांसद दिलीप घोष और कंगना रनौत पर विवादित पोस्ट को लेकर घिरीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत को नोटिस दिया गया है। चुनाव आयोग ने दिलीप घोषा और सुप्रिया श्रीनेता की टिप्पणियों को ‘अशोभनीय और गलत’ बताया है।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से कंगना रनौत को लेकर विवादित पोस्ट किया गया। हालांकि, बाद में सुप्रिया ने दावा किया कि उनके अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है। उन्हीं में से किसी ने यह पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, ”मेरे फेसबुक और इंस्टा के अकाउंट पर कई लोगों का एक्सेस है। इसमें से किसी व्यक्ति ने आज एक बेहद घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट किया था। मुझे जैसे ही इसकी जानकारी हुई मैंने वह पोस्ट हटा दिया। जो भी मुझे जानते हैं, वह यह अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं किसी भी महिला के लिए व्यक्तिगत बात नहीं करती हूं।”

उधर, बीजेपी सांसद घोष को एक कथित वीडियो क्लिप में बनर्जी की पारिवारिक पृष्ठभूमि का मजाक उड़ाते हुए सुना गया था। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई थी। घोष ने अपने विवादास्पद बयान पर बुधवार को खेद भी जताया। बीजेपी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी और अन्य लोगों को उनके शब्दों के चयन पर आपत्ति है। उन्होंने कहा, ”अगर ऐसा है तो मुझे इसके लिए खेद है।” पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोष ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से कोई निजी दुश्मनी नहीं है।

‘बनर्जी के राजनीतिक बयानों का विरोध किया था’
दिलीप घोष ने कहा, ”पहली बार नहीं है कि मेरे बयानों पर विवाद खड़ा हुआ है, क्योंकि मैं गलती करने वालों के मुंह पर अपनी बात कहता हूं।” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने केवल बनर्जी के राजनीतिक बयानों का विरोध किया था। हालांकि, घोष ने यह भी कहा कि उनकी टिप्पणियों पर महिला सम्मान की बात उठी है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके पिता शिशिर अधिकारी के खिलाफ अपमानजनक बात कही है तो क्या उनका अपमान नहीं है? घोष ने दुर्गापुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ”क्या शुभेंदु केवल इसलिए सम्मान की अपेक्षा नहीं कर सकते क्योंकि वह पुरुष हैं?” बीजेपी ने मेदिनीपुर से निवर्तमान सांसद घोष को इस चुनाव में बर्द्धमान-दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

महिला आयोग तक पहुंचा सुप्रिया श्रीनेत का मामला
कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी का यह मामला महिला आयोग तक पहुंच गया। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री कंगना रनौत पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एचएस अहीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर श्रीनेत और अहीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसने अपने पोस्ट में कहा, ”राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है। सुप्रिया श्रीनेत एवं श्री. एच.एस. अहीर ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी। ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए सभी महिलाओं के लिए सम्मान और गरिमा बनाए रखें। महिलाओं का सम्मान करें।”

Previous Post

फिर शायद वोट का अधिकार ही न मिले, भाजपा को हरा दो; फिर मोदी सरकार पर भड़के सत्यपाल मलिक

Next Post

सद्गुरु जग्गी वासुदेव को अस्पताल से मिली छुट्टी, सफल रही इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी

Next Post
सद्गुरु जग्गी वासुदेव को अस्पताल से मिली छुट्टी, सफल रही इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी

सद्गुरु जग्गी वासुदेव को अस्पताल से मिली छुट्टी, सफल रही इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुंबई में भारी बारिश का कहर: रेल, उड़ानें और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
  • सेना में अग्निवीरों को लेकर बड़ा बदलाव संभव: 4 साल बाद अधिक जवान हो सकते हैं स्थायी
  • भारत का बढ़ता असर: नेतन्याहू ने कहा—इज़रायल अकेला नहीं, भारत भी मजबूत साथी
  • खामेनेई के अंतिम संस्कार में गूंजे ‘किल ट्रंप’ के नारे, तेहरान में प्रतिशोध की हुंकार
  • पृथ्वी की रक्षा की तैयारी, जापान के हायाबुसा-2 ने क्षुद्रग्रह के पास रचा इतिहास
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In