• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
जमीन माफिया को उलटा करके सीधा लटकाएंगे, अमित शाह की लालू यादव को चेतावनी

प्रधानमंत्री मोदी कभी छुट्टी नहीं लेते, राहुल गांधी गर्मियों के लिए विदेश जाते हैं; अमित शाह का तंज

April 2, 2024
टीपू सुल्तान विवाद में ओवैसी की एंट्री, इतिहास बनाम राजनीति की नई जंग

असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर हमला, बोले- एनआरसी लागू करने की तैयारी में सरकार

July 8, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी, संजय सिंह ने की बड़ी मांग

July 8, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

July 8, 2026
आईपीओ

सितंबर में आ सकता है एनएसई का आईपीओ, सेबी की मंजूरी का इंतजार

July 8, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक की तिजोरी में बढ़ रहा सोना

July 8, 2026
पोस्ट ऑफिस

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट या बैंक एफडी? जानिए कहां मिलेगा अधिक ब्याज

July 8, 2026
कुमार सानू: संघर्ष के दौर में टूटे, एक गीत ने फिर दिलाई संगीत जगत में वापसी

जब जान के डर से कुमार सानू को बार-बार गाना पड़ा अपना सुपरहिट गीत

July 8, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब स्टूडियो में साइकिल लेकर पहुंचे थे किशोर कुमार, सब रह गए हैरान

July 8, 2026
नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मेदू वड़ा, हर निवाला होगा लाजवाब

नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट मेदू वड़ा, हर निवाला होगा लाजवाब

July 8, 2026
जब शिव बने काल भैरव: कालाष्टमी का रहस्य और आध्यात्मिक महत्व

जब शिव बने काल भैरव: कालाष्टमी का रहस्य और आध्यात्मिक महत्व

July 8, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 8 जुलाई 2026

July 8, 2026
गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

गुरुग्राम में बारिश का कहर: जलभराव से थमी शहर की रफ्तार, कई इलाकों में लगा लंबा जाम

July 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 8, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी कभी छुट्टी नहीं लेते, राहुल गांधी गर्मियों के लिए विदेश जाते हैं; अमित शाह का तंज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
जमीन माफिया को उलटा करके सीधा लटकाएंगे, अमित शाह की लालू यादव को चेतावनी

File Photo

बेंगलुरु:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन में कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘परिवारवादियों’ और भ्रष्टाचारियों’ का गठबंधन करार दिया और भरोसा जताया कि भाजपा ‘400 पार’(लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य) के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने भरोसा जताया कि भाजपा कर्नाटक की सभी 28 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।

शाह ने कहा कि भाजपा नीत राजग और कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को भ्रष्टाचार और घोटालों का जमावड़ा करार दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी छुट्टी नहीं लेने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कोई मुकाबला नहीं, जो गर्मी शुरू होते ही विदेश का दौरा करते हैं। शाह ने कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनावों में, एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और राजग है तथा हम मोदी के नेतृत्व में चुनाव मैदान में हैं जबकि दूसरी तरफ ‘परिवारवादियों’ और ‘भ्रष्टाचारियों’ का ‘इंडिया’ गठबंधन है।’’

केंद्रीय गृहमंत्री ने बेंगलुरु में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने देश भर के लगभग 60 प्रतिशत राज्यों का दौरा किया है और दावा किया कि हर जगह लोग ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं के समक्ष ‘400 पार’ का लक्ष्य रखा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की जनता ने 43 प्रतिशत मत और 17 सीट हमें दी थी। 2019 के चुनाव में यहां की जनता ने 51 प्रतिशत मत के साथ हमें 25 सीट दी। लेकिन इस बार मेरी लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे 60 प्रतिशत मत और सभी 28 सीट पर भाजपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित करें।’’

शाह उत्तर बेंगलुरु, बेंगलुरु दक्षिण, बेंगलुरु ग्रामीण और चिक्कबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र के ‘शक्ति केंद्र’ (तीन से पांच मतदान बूथ का समूह) नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां के पैलेस ग्राउंड में संबोधित कर रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह पूरे भरोसे से कह सकते हैं कि कर्नाटक की सभी 28 लोकसभा सीट पर भाजपा- जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन जीतेगा। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को खाता नहीं खोलने नहीं देंगे।

शाह ने दावा किया, ‘‘एक ओर नरेन्द्र मोदी हैं जो लगातार 23 साल से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं; इन 23 साल में विपक्ष मोदी के खिलाफ 23 पैसे के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी ने 23 साल में पारदर्शिता का उदाहरण देश में स्थापित किया है। दूसरी ओर भ्रष्टाचार का ‘घमंडिया’ गठबंधन है।’’ शाह ने दावा किया कि मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी नीत कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाले और भ्रष्टाचार हुए। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘ कर्नाटक की जनता भ्रष्टाचार नहीं चाहती।’’

कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग)शासन के दौरान मीडिया में विभिन्न घोटालों जैसे ‘‘कोयला आवंटन घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल, 2जी, आईएनएक्स मीडिया, एयरसेल, नौकरी के बदले जमीन, जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन’’की खबरों की सूची देते हुए शाह ने कहा कि 12 लाख करोड़ रुपये के कथित घोटाले में संलिप्त कांग्रेस मोदी से मुकाबला कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता के सामने एक स्पष्ट विकल्प है: एक तरफ नरेन्द्र मोदी हैं जिन्होंने 23 वर्ष तक बिना एक पैसे के भ्रष्टाचार के प्रशासन चलाया, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस है जो 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल थी।’’ शाह ने दावा किया, ‘‘इन लोगों को जब भी सत्ता मिलती है, वे न केवल भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं, बल्कि उनका ध्यान कभी भी लोगों की सेवा करने पर केंद्रित नहीं होता है।’’

शाह ने कहा कि वह गत 40 साल से मोदी के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी शायद दुनिया के एकमात्र व्यक्ति हैं जो 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे लेकिन एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) हमेशा भारत के लिए काम किया, एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली। दूसरी ओर, राहुल ‘बाबा’ गर्मी शुरू होते ही विदेश चले जाते हैं। हर छह महीने में कांग्रेस उन्हें ढूंढती रहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई मुकाबला नहीं है। पूरा देश एकजुट होकर नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा है।’’ इस दौरान भाजपा के अनुभवी नेता बीएस येदियुरप्पा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र , कर्नाटक में पार्टी के चुनाव प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक सहित अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहे।

facebookShare on Facebook
TwitterPost on X
FollowFollow us
PinterestSave
Previous Post

स्वाध्याय से बड़ा कोई तप नहीं : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, 10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर; राजस्थान में गरजे पीएम मोदी

Next Post
मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, 10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर; राजस्थान में गरजे पीएम मोदी

मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, 10 साल में जो हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर; राजस्थान में गरजे पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असदुद्दीन ओवैसी का अमित शाह पर हमला, बोले- एनआरसी लागू करने की तैयारी में सरकार
  • अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट पर बढ़ी सियासी गर्मी, संजय सिंह ने की बड़ी मांग
  • आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
  • सितंबर में आ सकता है एनएसई का आईपीओ, सेबी की मंजूरी का इंतजार
  • भारतीय रिजर्व बैंक की तिजोरी में बढ़ रहा सोना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In