• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कांग्रेस के बाद दो और दल आयकर विभाग के राडार पर, 380 करोड़ का मामला

कांग्रेस के बाद दो और दल आयकर विभाग के राडार पर, 380 करोड़ का मामला

April 3, 2024
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील पर कांग्रेस का वार, जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

July 10, 2026
किताबों की होगी स्क्रीनिंग, जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों को देना होगा प्रमाण पत्र

किताबों की होगी स्क्रीनिंग, जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों को देना होगा प्रमाण पत्र

July 10, 2026
एथेनॉल पर सरकार का नया प्लान: यह पेट्रोल होगा 20 रुपये सस्ता, हरदीप पुरी ने बताया पूरा प्लान

एथेनॉल पर सरकार का नया प्लान: यह पेट्रोल होगा 20 रुपये सस्ता, हरदीप पुरी ने बताया पूरा प्लान

July 10, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

July 10, 2026
गुरुग्राम में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: नांदल गैंग के चार शार्प शूटर ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

गुरुग्राम में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: नांदल गैंग के चार शार्प शूटर ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल

July 10, 2026
‘मेरी मां पर जानबूझकर चलाई गई कार’—शहजाद पूनावाला का आरोप

महाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज, संजय राउत के बयान पर बीजेपी का पलटवार

July 10, 2026
तलाक पर बोले सोहेल खान, कहा- रिश्ते में जो भी कमी रही उसकी जिम्मेदारी मेरी

तलाक पर बोले सोहेल खान, कहा- रिश्ते में जो भी कमी रही उसकी जिम्मेदारी मेरी

July 10, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

बंगाल की सियासत में बड़ा उलटफेर, भाजपा ने पूर्व टीएमसी नेताओं पर खेला दांव

July 10, 2026
आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ 10 जुलाई से OTT पर, नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ 10 जुलाई से OTT पर, नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

July 10, 2026
भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में निसान, 2027 तक हो सकती है लॉन्च

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में निसान, 2027 तक हो सकती है लॉन्च

July 10, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने शुरू किए तीन प्रमुख सर्वे, महंगाई, रोजगार और अर्थव्यवस्था पर मांगी लोगों की राय

July 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में संघर्ष जारी, लगातार तीसरे मैच में नहीं चला बल्ला

वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में संघर्ष जारी, लगातार तीसरे मैच में नहीं चला बल्ला

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कांग्रेस के बाद दो और दल आयकर विभाग के राडार पर, 380 करोड़ का मामला

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
कांग्रेस के बाद दो और दल आयकर विभाग के राडार पर, 380 करोड़ का मामला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि आयकर विभाग ने उसके सभी बैंक खाते सीज कर दिए हैं और उसका आरोप है कि वह चुनाव प्रचार के लिए पैसों का इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने के चलते पार्टी को 3567 करोड़ रुपए के नोटिस मिले हैं। कांग्रेस के बाद दो और राजनीतिक दल आयकर विभाग के राडार पर हैं। आईटी डिपार्टमेंट जल्द ही इन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी भी कर रहा है। इन दोनों दलों के खिलाफ सहकारी बैंकों में जमा 380 करोड़ रुपए को लेकर जांच की जा रही है।

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दो क्षेत्रीय पार्टियों से जुड़ा है। इन पर वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2022 वर्ष के दौरान सहकारी बैंकों में 380 करोड़ रुपए जमा करने और इनका टैक्स रिटर्न नहीं भरने का आरोप है। इनकम टैक्स विभाग ने इन दोनों दलों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले में नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “दोनों दलों द्वारा सहकारी बैंकों में जमा की गई रकम में कुछ अनियमितताएं पाई गई हैं। इसलिए इनकी जांच की जा रही है।” विभाग इन दोनों पार्टियों द्वारा पहले के वर्षों में की गई जमा राशि की भी जांच कर रहा है। इन दोनों दलों के नामों का तो खुलासा नहीं हो पाया लेकिन, यह जरूर पता लगा है कि ये दल तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश राज्य से जुड़े हैं।

पूछताछ भी हो चुकी
जांच में सामने आया है कि तमिलनाडु की एक पार्टी पर सहकारी बैंकों में धन जमा करने के लिए पार्टी के दो नेताओं के खातों का इस्तेमाल किया गया। आयकर विभाग के अधिकारी ने बताया, “जिनके बैंक खातों से करोड़ों की रकम ट्रांसफर की गई, पिछले महीने उनसे पूछताछ की गई थी लेकिन उन्होंने अभी तक इस बेहिसाब और अचानक जमा हुई रकम के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। हम पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के खातों में भी बड़ी नकदी जमा पर कड़ी नजर रख रहे हैं।” अधिकारी ने जांच का हवाला देकर मामले में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने कहा कि दूसरी पार्टी ने धन जमा करने के लिए फेक राजनीतिक दलों का इस्तेमाल किया और कई लेनदेन किए लेकिन, उनके सदस्यों के पास इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं है।

गौरतलब है कि ईडी इससे पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सीपीआई एम पार्टी के नाम पर खोले गए पांच बैंक खातों की जांच कर रही है। इसमें पार्टी ऑफिस के जमीन खरीदना, पार्टी फंड और लेवी आदि जमा करने का मामला है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा पर भी गैर कानूनी लेन-देन के मामले में ईडी की टीम केस दर्ज कर चुकी है।

Previous Post

आज का राशिफल : मेष, कर्क,मकर, मीन वालों के लिए शाम तक का समय शुभ

Next Post

पाक में HC के 8 जजों को मिली धमकी, चीफ जस्टिस ने ISI पर लगाए थे आरोप

Next Post
पाक में HC के 8 जजों को मिली धमकी, चीफ जस्टिस ने ISI पर लगाए थे आरोप

पाक में HC के 8 जजों को मिली धमकी, चीफ जस्टिस ने ISI पर लगाए थे आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील पर कांग्रेस का वार, जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा
  • किताबों की होगी स्क्रीनिंग, जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों को देना होगा प्रमाण पत्र
  • एथेनॉल पर सरकार का नया प्लान: यह पेट्रोल होगा 20 रुपये सस्ता, हरदीप पुरी ने बताया पूरा प्लान
  • मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • गुरुग्राम में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: नांदल गैंग के चार शार्प शूटर ढेर, तीन पुलिसकर्मी घायल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In