स्पोर्ट्स डेस्क ; आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन जारी है। संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए 15 वर्षीय सूर्यवंशी लगातार तीन टी20 मुकाबलों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भी सूर्यवंशी सस्ते में पवेलियन लौट गए। ब्रिस्टल के मैदान पर उन्होंने 10 गेंदों में 15 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। इसके साथ ही उन्होंने लगातार तीसरे मैच में 15 रन के आंकड़े को पार नहीं किया।
इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे, जबकि तीसरे मैच में वह 5 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए थे।
शॉर्ट गेंदों पर कमजोरी का इंग्लैंड ने उठाया फायदा
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सूर्यवंशी की शॉर्ट गेंदों के खिलाफ परेशानी का लगातार फायदा उठाया है। पिछले तीन मुकाबलों में वह बैक ऑफ लेंथ गेंदों पर संघर्ष करते नजर आए हैं।
चौथे टी20 में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने एक बार फिर उनकी कमजोरी को निशाना बनाया। आर्चर ने पांचवें स्टंप की लाइन में बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी, जिस पर सूर्यवंशी ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई। मिडऑन पर खड़े सैम करन ने आसान कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया।
आर्चर ने इससे पहले तीसरे टी20 मुकाबले में भी बाउंसर के जरिए सूर्यवंशी को आउट किया था। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। आर्चर ने पहले ही कहा था कि उन्हें सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की कमजोरियों की जानकारी है और उन्होंने मैदान पर इसका सही इस्तेमाल किया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत