• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केजरीवाल का गुजरात में रोड शो, बोले- AAP ही भाजपा की एकमात्र दवा

केजरीवाल का गुजरात में रोड शो, बोले- AAP ही भाजपा की एकमात्र दवा

June 7, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देश को शुभकामनाएं, विकसित भारत का आह्वान

वियतनाम बोट हादसा: पीएम मोदी बोले- भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता कर रहा है

July 11, 2026
राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

July 11, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर गुजरात

केजरीवाल का गुजरात में रोड शो, बोले- AAP ही भाजपा की एकमात्र दवा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 7, 2022
in गुजरात
Reading Time: 1 min read
A A
0
केजरीवाल का गुजरात में रोड शो, बोले- AAP ही भाजपा की एकमात्र दवा

File Photo

मेहसाणा:गुजरात में अपनी जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और उनके नेता वहां विधानसभा चुनावों से पहले लगातर सक्रिय हैं। इसी कड़ी में अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मेहसाणा जिले में एक रोड शो किया और तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर तीर चलाए। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग राजनीतिक बदलाव चाहते हैं और भाजपा को ठीक करने के लिए एकमात्र दवा आम आदमी पार्टी है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के मेहसाणा में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली और एक रोड शो किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल उनकी पार्टी से डरती है क्योंकि यह ‘ईमानदार और देशभक्त पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब लोग सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ बोलते हैं तो भाजपा गुंडागर्दी का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि अब गुजरात भाजपा और उसकी ‘बहन’ कांग्रेस से तंग आ चुका है और लोग बदलाव चाहते हैं।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि गुजरात एक बदलाव लाने जा रहा है। भाजपा को ठीक करने की एक ही दवा है और वह है ‘आप’। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ही असली मुख्यमंत्री हैं जो सरकार चला रहे हैं जबकि भूपेंद्र पटेल केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि गुजरात में लोग बड़ी संख्या में आप में शामिल हो रहे हैं क्योंकि पार्टी का संगठन गांव, शहर और बूथ स्तर पर मजबूत हो रहा है।

बता दें कि गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी खुद को गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में केजरीवाल ने यह रोड शो किया है। मेहसाणा जिले में पाटीदारों का अच्छा वोट बैंक है। इस बार कांग्रेस से पाटीदारों को खास उम्मीद नहीं है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर मेहसाणा में आप को एंट्री मिल जाती है तो आसपास के जिलों में भी आम आदमी पार्टी को अच्छी सफलता मिल सकती है।

Previous Post

राज्यसभा चुनाव: राजस्थान में रस्साकशी सबसे ज्यादा, विधायकों को संभालने में जुटी भाजपा

Next Post

कुपवाड़ा में एक पाकिस्तानी आतंकी समेत लश्कर के 2 दहशतगर्द ढेर

Next Post
गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

कुपवाड़ा में एक पाकिस्तानी आतंकी समेत लश्कर के 2 दहशतगर्द ढेर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वियतनाम बोट हादसा: पीएम मोदी बोले- भारतीय दूतावास हरसंभव सहायता कर रहा है
  • राग-द्वेष, स्नेह रूपी पाश के छेदन का प्रयास करे साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान
  • पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी
  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In