• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
केंद्र सरकार ने बिहार को दिया नए सैनिक स्कूल का तोहफा

केंद्र सरकार ने बिहार को दिया नए सैनिक स्कूल का तोहफा

March 27, 2022
रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ

रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ

March 4, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

March 4, 2026
सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़

March 4, 2026
गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प

March 4, 2026
इंदौर में भाजपा नेता के बेटे को गोली लगी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद

राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां

March 4, 2026
ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

ड्रोन युद्ध का नया अध्याय: शेषनाग-150 से भारत की लंबी दूरी की ताकत

March 4, 2026
ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

ईरान की ‘असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स’ का बड़ा फैसला, मोजतबा खामेनेई को मिली कमान

March 4, 2026
सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

सस्ते ईरानी ड्रोन बने महंगी अमेरिकी रक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी परीक्षा

March 4, 2026
युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

युद्ध के साये में मध्य-पूर्व का पर्यटन: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक घट सकते हैं 27% तक

March 4, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

गिलगित-बाल्टिस्तान में बढ़ा तनाव: सेना और पीएम के खिलाफ नारेबाजी और बच्चों की मौत

March 4, 2026
रविशंकर

बिरला ने विशेषाधिकार समिति के 15 सदस्य मनोनीत, रविशंकर प्रसाद अध्यक्ष

March 4, 2026
प्रियंका गांधी ने ओम बिरला के दावे को बताया झूठ, कहा- प्रधानमंत्री छिप रहे हैं

कांग्रेस की पहली वार: असम में 42 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

March 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर बिहार

केंद्र सरकार ने बिहार को दिया नए सैनिक स्कूल का तोहफा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2022
in बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
केंद्र सरकार ने बिहार को दिया नए सैनिक स्कूल का तोहफा

समस्तीपुर:रक्षा मंत्रालय ने निजी स्कूलों के साथ सहभागिता में 21 सैनिक स्कूलों की स्थापना को मंजूरी दी है। ये स्कूल मई 2022 से शुरू होंगे। बिहार के समस्तीपुर, यूपी, उत्तराखंड व हरियाणा में एक-एक नए स्कूलों को मंजूरी दी गई है। सरकार ने बजट भाषण में निजी भागीदारी में कुल सौ सैनिक स्कूल खोलने का ऐलान किया था। रोसड़ा के बटहा गांव स्थित सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर जल्द ही सैनिक स्कूल के रूप में तब्दील होगा।

केंद्र सरकार ने इसे सैनिक स्कूल के रूप में बदलने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी मिलते ही रोसड़ा अनुमंडल के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। रोसड़ा के लोग इसे अपने लिए केंद्र सरकार का तोहफा मान रहे हैं। 12 एकड़ के विशाल भूखंड में फैले सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की स्थापना 1998 में बटहा निवासी स्वर्गीय डॉ. रामस्वरूप महतो ने की थी।

डॉ. महतो इंग्लैंड में चिकित्सक थे, लेकिन विदेश में रहने के बावजूद अपनी मिट्टी से काफी लगाव रखते थे। इसी कारण उन्होंने अपनी सारी कमाई एक ऐसे विद्यालय की स्थापना में लगा दी, जो सूबे में अपनी एक अलग पहचान बना सके। आरएसएस की विचारधारा से प्रभावित होने के कारण स्कूल की स्थापना के लिए उन्होंने आरएसएस संचालित विद्या भारती के पदाधिकारियों से सलाह मशविरा के बाद इस विद्यालय की स्थापना की।

स्थापना के बाद यह विद्यालय लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा। स्कूल का कैंपस 12 एकड़ में फैला है। इस विशाल भूखंड में विद्यालय का विशाल भवन, आलीशान ऑडिटोरियम व छात्र-छात्राओं का रम्य छात्रावास भी है। प्रयोगशाला और पुस्तकालय भी है। पेड़-पौधों व फूलों से आच्छादित विद्यालय का विशाल परिसर प्रकृति के अनुपम छंटा बिखेरती नजर आती है। विद्यालय में फिलहाल करीब 1250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं 40 शिक्षक व 75 शिक्षकेत्तर कर्मी सेवारत हैं। विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से प्लस टू तक की मान्यता मिली हुई है।

सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर अपने स्थापना काल से ही प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है। विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था व शिक्षकों की विद्वता व कर्मठता के बदौलत छात्र-छात्राओं का मैट्रिक व इंटर की परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस विद्यालय से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं ने जेईई व नीट आदि प्रतियोगी परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन कर ऊंचा मुकाम हासिल किया है। यहां के कई छात्र इसरो में साइंटिस्ट हैं तो कई विदेशों में अपना परचम लहरा रहे हैं। इसी विद्यालय का छात्र त्रिपुरारि मुंबई में रहकर ना केवल युवा शायर बल्कि गीतकार और कवि के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। दिल्ली व महाराष्ट्र के स्कूल के पाठ्यक्रम में उसकी रचना भी शामिल है। विद्यालय बेहतर शिक्षा व कुशल अनुशासन के लिए इस क्षेत्र में चर्चित है।

इस स्कूल का संचालन स्कूल का रामकृष्ण एजुकेशन ट्रस्ट और विद्या भारती बिहार की समिति करती है। विद्या भारती के पदाधिकारी समिति के सचिव और ट्रस्ट के सदस्य अध्यक्ष होते हैं। वर्तमान में विनोद कुमार इस समिति के अध्यक्ष हैं। समिति में 11 सदस्य शामिल हैं।

बटहा के सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा, ‘डॉ. रामस्वरूप महतो का सपना साकार हुआ है। उन्होंने पिछड़े इलाके में शिक्षा के प्रसार व बेहतर शिक्षा के उद्देश्य से स्कूल की स्थापना की थी उसमें स्कूल को सफलता मिली है।’

Previous Post

एनडीए प्रत्याशियों को जिताने के लिए बीजेपी-जेडीयू ने बनाई खास रणनीति

Next Post

रेप के बाद मां बन गई नाबालिग, फिर पुलिस ने अनोखे ढंग से लगाया रेपिस्ट का पता

Next Post
पति की जबरदस्ती भी है बलात्कार, मैरिटल रेप पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

रेप के बाद मां बन गई नाबालिग, फिर पुलिस ने अनोखे ढंग से लगाया रेपिस्ट का पता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रंगों के उत्सव पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की हार्दिक शुभकामनाएँ
  • एक पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट: मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
  • सुप्रीम लीडर की कुर्सी पर मोज्तबा: ईरान की राजनीति में बड़ा मोड़
  • गाजियाबाद के 200 पार्कों का होगा कायाकल्प
  • राजस्थान में संगठित अपराध का खूनी खेल: होटल में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In