• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर

अयोध्या राम मंदिर में पहली बार भव्यता से मनेगा जानकी जन्मोत्सव, ऐसी है तैयारी

April 26, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

जयशंकर का जेजू फोरम में संबोधन: “टुकड़ों में बंटती दुनिया में सहयोग ही समाधान”

June 25, 2026
भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत

June 25, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

June 25, 2026
पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें

June 25, 2026
गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी फिर शुरू, गांवों में आसान हुई आपूर्ति व्यवस्था

एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल

June 25, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, पेट्रोल–डीजल सस्ते होने की उम्मीद तेज

June 25, 2026
ओम बिरला

दल-बदल मामलों पर बड़ा फैसला जल्द: मानसून सत्र से पहले निर्णय लेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

June 25, 2026
भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में गिरावट, 2025 हेनले इंडेक्स में 85वें स्थान पर

नागरिकता साबित नहीं करते ये दस्तावेज: पासपोर्ट, आधार और वोटर आईडी पर बहस तेज

June 25, 2026
पहलगाम हमला

पहलगाम हमले की साजिश का खुलासा, ट्रेकिंग ऐप और ड्रोन से हुई रेकी

June 25, 2026
ईरान का होर्मुज टोल प्लान: समुद्री कानून पर चुनौती

होर्मुज़ जलडमरूमध्य पर किसी भी शुल्क को मंजूर नहीं करेगा अमेरिका: ट्रंप

June 25, 2026
तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

तीन अफेयर्स की बात कबूली, गेट्स ने एप्स्टीन पर लगाए गंभीर आरोप

June 25, 2026
इम्तियाज अली ने दर्शकों को लेकर दिया बयान

इम्तियाज अली ने दर्शकों को लेकर दिया बयान

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अयोध्या राम मंदिर में पहली बार भव्यता से मनेगा जानकी जन्मोत्सव, ऐसी है तैयारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 26, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर

अयोध्या:चैत्र मास में रामलला के प्राकट्योत्सव के बाद अब माता जानकी के प्राकट्य की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनक नंदिनी माता जानकी का प्राकट्योत्सव इस साल बैसाख शुक्ल नवमी पर जानकी नवमी पर्व मनाया जाएगा। विडम्बना यह है कि जानकी नवमी को लेकर उदया तिथि का भेद भी सामने आया है। छोटी देवकाली मंदिर में जानकी नवमी का उत्सव 16 मई को मनाया जाएगा जबकि वैष्णव परम्परा के मंदिरों में 17 मई को आयोजन की जानकारी मिली है। फिलहाल इस साल पहली बार राम मंदिर में भी पूरी भव्यता के साथ जनकनंदिनी माता जानकी का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा।

यह जानकारी श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय की ओर से दी गयी। खास बात है कि राम मंदिर निर्माण के समय सीता जी को भी मंदिर में स्थान दिए जाने पर बहस चल रही थी। इस पर तीर्थ क्षेत्र को आगे आकर सफाई देनी पड़ी की श्रीराम जन्मभूमि रामलीला का प्राकट्य स्थल है इसलिए भूतल में बालक राम और उनके अनुजों की ही प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं राम मंदिर के प्रथम तल पर श्रीराम दरबार का विग्रह प्रतिष्ठित किया जाएगा। इस विग्रह में राम-लक्ष्मण, सीता के साथ हनुमान जी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा राम मंदिर में सीता रसोई की भी परिकल्पना की गयी है। यहीं भगवान के भोग का प्रसाद भी निर्मित होगा। इस सीता रसोई का निर्माण राम मंदिर के उत्तर में किया गया था जहां पहले सीता रसोई -राम जन्मस्थान मंदिर था लेकिन वास्तु शास्त्र के दृष्टिगत इस स्थान को बदलकर नया स्थान चिह्नित करने पर मंथन चल रहा है। वास्तु के लिहाज से सीता रसोई का स्थान आग्नेय कोण में होना चाहिए। फिलहाल यहां सूर्यदेव के मंदिर का निर्माण हो रहा है, जो कि परकोटे का दक्षिण -पूर्व कोना है।

जानकी जन्मोत्सव के साथ देवकाली समाज संस्था का मनेगा 89 वां वार्षिकोत्सव:
अयोध्या में शाक्त परम्परा के सबसे प्रतिष्ठित देवी मंदिर छोटी देवकाली में बैसाख नवरात्र का नौ दिवसीय अनुष्ठान नौ मई से दुर्गा सप्तशती के पारायण से होगा। इस मौके पर देवकाली मंदिर में उत्सवों का आयोजन करने वाली संस्था देवकाली समाज का 89 वां वार्षिकोत्सव भी मनाया जाएगा। इस दौरान महाअष्टमी के पर्व पर 15 मई को छोटी देवकाली मंदिर में देवी मां की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान मंदिर परिसर के साथ नगर को भी बिजली की झालरों व प्रवेश द्वारों से सजाया जाएगा। वहीं जानकी नवमी के मुख्य पर्व पर 16 मई को देवी मां के फूल बंगले की मनोहारी झांकी सजाई जाएगी और 1051 बत्ती की महाआरती भी की जाएगी।

कनक भवन, जानकी महल,राम हर्षण कुंज समेत अन्य मंदिरों में भी होगा उत्सव:
उधर दशरथ राजमहल बड़ा स्थान में जानकी नवमी के उपलक्ष्य में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन बिंदु गद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य महाराज के सानिध्य में परम्परा गत रूप से किया जाएगा। इस महायज्ञ का आयोजन मखौड़ा धाम स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में होगी। इसी कड़ी में कनक भवन में भी जनकनंदिनी का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में मनाया जाएगा। इस कनक भवन की मान्यता है कि माता कैकेई ने इसे देवी सीता को मुख दिखाई में भेंट स्वरूप दिया था। इसी तरह से जानकी महल को भी जनकलली किशोरी जी का मायका कहा जाता है। यहां मंदिर के संस्थापक किशोरी जी को अपनी पुत्री के रूप में स्वीकार कर उनकी सेवा में स्वयं को अर्पित किया था। राम हर्षण कुंज के संस्थापक आचार्य ब्रह्मलीन स्वामी राम हर्षण दास जनकलली किशोरी से भ्रात सम्बन्ध की उपासना परम्परा को विकसित किया था। इसी तरह वैष्णव परम्परा के अनेक मंदिर जानकी निवास, जानकी वल्लभ कुंज व जानकी वर भवन समेत अन्य मंदिरों में किशोरी जी की ही प्रधानता है। इन सभी में उत्सव श्रद्धा के साथ आयोजित होगा।

 

Previous Post

किस समय गन्ने का जूस पीना सेहत के लिए है अच्छा, क्या ये वाकई हाइड्रेशन में मदद करता है?

Next Post

पुरुषों से ज्यादा शराब पी सकती हैं औरतें, पूजा भट्ट बोलीं- मर्दों की जागीर नहीं है…

Next Post
कोराेना संक्रमित हुईं पूजा भट्ट, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपडेट

पुरुषों से ज्यादा शराब पी सकती हैं औरतें, पूजा भट्ट बोलीं- मर्दों की जागीर नहीं है…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जयशंकर का जेजू फोरम में संबोधन: “टुकड़ों में बंटती दुनिया में सहयोग ही समाधान”
  • भीषण भूकंप से तबाही, 1,00,000 तक मौतों की आशंका; मदद को तैयार भारत
  • भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
  • पुणे हत्याकांड में नया मोड़, बहन पर शक से बढ़ी जांच की परतें
  • एलपीजी रेट में बदलाव, जून के बाद सप्लाई पर उठे सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In