• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
भीड़ बढ़ाने के लिए रुपये बांट रहे थे बसपा जिलाध्यक्ष

भीड़ बढ़ाने के लिए रुपये बांट रहे थे बसपा जिलाध्यक्ष

April 27, 2024
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप

June 22, 2026
पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर

June 22, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित

June 22, 2026
तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल

June 22, 2026
पेट्रोल पंपों पर भीड़ के बीच सरकार का भरोसा—देश में 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार

तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत

June 22, 2026
ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

ट्रंप का दावा: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर दे सकते हैं इस्तीफा

June 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज

June 22, 2026
उथप्पा का विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सुझाव

“मैं इससे पूरी तरह दूर हूं”: टेस्ट वापसी पर विराट कोहली का बड़ा बयान

June 22, 2026
ख्वाजा आसिफ

“पानी छिना तो जंग तय”: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

June 22, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

मानसून से पहले मौसम का कहर, उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी

June 22, 2026
योगी

महिला सुरक्षा पर सख्त योगी: अपराधियों को मिली ‘सीधी चेतावनी’

June 22, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश का SIT पर तंज, बोले—जांच रिपोर्ट ही न हो जाए चोरी

June 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

भीड़ बढ़ाने के लिए रुपये बांट रहे थे बसपा जिलाध्यक्ष

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 27, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
भीड़ बढ़ाने के लिए रुपये बांट रहे थे बसपा जिलाध्यक्ष

कौशांबी:यूपी के कौशांबी जिले के मूरतगंज का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो आकाश आनंद की जनसभा से पहले का बताया जा रहा है। चर्चा है कि आकाश आनंद की जनसभा में भीड़ बढ़ाने के लिए कार में बैठकर बसपा जिलाध्यक्ष रुपये बांट रहे थे। बसपा जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य लोग भी वहां पर मौजूद थे। बसपा जिलाध्यक्ष का रुपये गिनते हुए का किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग ने तुरंत एक्शन लिया है। वायरल वीडियो की जब निर्वाचन आयोग की तरफ से जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

मूरतगंज में शुक्रवार को बसपा की जनसभा थी। जनसभा को बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को संबोधित करना था। जनसभा में पर्याप्त भीड़ नहीं थी। जनसभा में शामिल होने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं के अलावा बसपा जिलाध्यक्ष महेश चौधरी भी पहुंचे थे। कार में बैठे बसपा जिलाध्यक्ष ने रुपये निकाले और गिनने के बाद वहां खड़े विजय और रत्नेश नाम के दो व्यक्तियों को दे दिए। चर्चा है कि इन दो लोगों को रुपये जनसभा में भीड़ को बढ़ाने के लिए दिए गए थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बसपा जिलाध्यक्ष ने रुपये गिनने के बाद इन्हीं दोनों में से एक व्यक्ति को दे दिए। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने इस पर एक्शन लिया। निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो की जांच कराई तो मामला आचार संहिता के उल्लंघन का निकला। शुक्रवार की देर शाम की निर्वाचन आयोग की तरफ से संदीपनघाट थाने में तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया।

नाइंसाफी करने वाली सरकार केा उखाड़ फेंके जनता : आकाश आनंद

शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने मीडिया से कहा कि जो लोग भी सरकार से नाराज हैं या उन्हें लगता है कि मौजूदा सरकार में उनके साथ नाइंसाफी हुई है, वह वोट की ताकत का इस्तेमाल कर सरकार से बदला लेने का काम करें। आकाश आनंद ने कहा है कि जनता सही पार्टी का चयन कर उसे वोट करे और नाइंसाफी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंके। वहीं वोट का इस्तेमाल जूते की तरह करने के अपने ही बयान पर आकाश आनंद ने सफाई देते हुए कहा है कि सरकार से हाथापाई तो नहीं कर सकते लेकिन उसे वोट की ताकत से सबक जरूर सिखा सकते हैं।

उन्होंने कहा है कि इसी मकसद से जूते वाला बयान दिया था। दूसरे चरण के मतदान पर आकाश आनंद ने कहा है कि उम्मीद है कि लोग आज भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकाल कर मतदान करेंगे। यूपी में पेपर लीक के मामलों पर आकाश आनंद ने कहा है कि हर एक युवा जो पेपर लीक का शिकार हुआ है, वह सरकार को सबक सिखाना चाहता है। उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थी पेपर लीक की वजह से वैसे ही परेशान रहते हैं। लेकिन वह जब अपना विरोध जताने के लिए धरना प्रदर्शन करते हैं तो प्रशासन उन पर लाठीचार्ज करता है।

Previous Post

शादी वाले अंकल दरबार लगाकर….प्रधानमंत्री मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर प्रियंका का पलटवार

Next Post

वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

Next Post
वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

वरिष्ठ वकील उज्जवल निकम को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, नाबालिग पर बड़ा आरोप
  • पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
  • 10 रुपये टैक्स घटा, 7.50 रुपये दाम बढ़े; समझिए पेट्रोल-डीजल का गणित
  • तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, तीन वर्ष का नया कार्यकाल
  • तनाव के बीच भारत के लिए राहत, होर्मुज पार कर सुरक्षित निकला एलएनजी पोत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In