कौशांबी:यूपी के कौशांबी जिले के मूरतगंज का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो आकाश आनंद की जनसभा से पहले का बताया जा रहा है। चर्चा है कि आकाश आनंद की जनसभा में भीड़ बढ़ाने के लिए कार में बैठकर बसपा जिलाध्यक्ष रुपये बांट रहे थे। बसपा जिलाध्यक्ष के अलावा अन्य लोग भी वहां पर मौजूद थे। बसपा जिलाध्यक्ष का रुपये गिनते हुए का किसी ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर चुनाव आयोग ने तुरंत एक्शन लिया है। वायरल वीडियो की जब निर्वाचन आयोग की तरफ से जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
मूरतगंज में शुक्रवार को बसपा की जनसभा थी। जनसभा को बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को संबोधित करना था। जनसभा में पर्याप्त भीड़ नहीं थी। जनसभा में शामिल होने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं के अलावा बसपा जिलाध्यक्ष महेश चौधरी भी पहुंचे थे। कार में बैठे बसपा जिलाध्यक्ष ने रुपये निकाले और गिनने के बाद वहां खड़े विजय और रत्नेश नाम के दो व्यक्तियों को दे दिए। चर्चा है कि इन दो लोगों को रुपये जनसभा में भीड़ को बढ़ाने के लिए दिए गए थे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बसपा जिलाध्यक्ष ने रुपये गिनने के बाद इन्हीं दोनों में से एक व्यक्ति को दे दिए। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने इस पर एक्शन लिया। निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो की जांच कराई तो मामला आचार संहिता के उल्लंघन का निकला। शुक्रवार की देर शाम की निर्वाचन आयोग की तरफ से संदीपनघाट थाने में तीन नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया।
नाइंसाफी करने वाली सरकार केा उखाड़ फेंके जनता : आकाश आनंद
शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने मीडिया से कहा कि जो लोग भी सरकार से नाराज हैं या उन्हें लगता है कि मौजूदा सरकार में उनके साथ नाइंसाफी हुई है, वह वोट की ताकत का इस्तेमाल कर सरकार से बदला लेने का काम करें। आकाश आनंद ने कहा है कि जनता सही पार्टी का चयन कर उसे वोट करे और नाइंसाफी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंके। वहीं वोट का इस्तेमाल जूते की तरह करने के अपने ही बयान पर आकाश आनंद ने सफाई देते हुए कहा है कि सरकार से हाथापाई तो नहीं कर सकते लेकिन उसे वोट की ताकत से सबक जरूर सिखा सकते हैं।
उन्होंने कहा है कि इसी मकसद से जूते वाला बयान दिया था। दूसरे चरण के मतदान पर आकाश आनंद ने कहा है कि उम्मीद है कि लोग आज भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकाल कर मतदान करेंगे। यूपी में पेपर लीक के मामलों पर आकाश आनंद ने कहा है कि हर एक युवा जो पेपर लीक का शिकार हुआ है, वह सरकार को सबक सिखाना चाहता है। उन्होंने कहा है कि अभ्यर्थी पेपर लीक की वजह से वैसे ही परेशान रहते हैं। लेकिन वह जब अपना विरोध जताने के लिए धरना प्रदर्शन करते हैं तो प्रशासन उन पर लाठीचार्ज करता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
