नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि, इस नई लिस्ट में यूपी की उन दो सीटों की घोषणा नहीं की गई है, जिसका सभी इंतजार कर रहे थे। बीते दिन केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में अमेठी और रायबरेली पर चर्चा हुई थी और फिर फैसला कांग्रेस नेतृत्व पर छोड़ दिया गया था। अब कांग्रेस ने आज जो लिस्ट जारी की है, उसमें ओडिशा के दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। संबलपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने नागेंद्र प्रधान को टिकट दिया है, जबकि कटक सीट से सुरेश महापात्रा को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस की लिस्ट में ओडिशा के विधानसभा चुनावों के उम्मीदवारों के भी नाम हैं। पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए आठ और उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसमें जालेश्वर से देबी प्रसन्न चंद, बालासोर से मोनालिसा लेंका, जगतसिंहपुर से प्रतिमा मलिक, बारीपाडा से प्रमोद कुमार, बरचना से अजय समल, पलहारा से फकीर समल को उम्मीदवार बनाया है।
Congress releases a list of 2 candidates for the upcoming Lok Sabha Elections from Odisha and 8 candidates for elections to the legislative assembly of Odisha.
Nagendra Pradhan and Suresh Mohapatra to contest from Sambalpur and Cuttack LS seats respectively. pic.twitter.com/Eqs0KzkMAd
— ANI (@ANI) April 28, 2024
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन कांग्रेस सीईसी की बैठक हुई थी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे और विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा ने नेतृत्व से आग्रह किया था कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाद्रा को चुनाव लड़ना चाहिए, हालांकि इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। सीईसी की बैठक में अमेठी और रायबरेली के साथ ही पंजाब की लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता मौजूद थे। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने अमेठी और रायबरेली के बारे में पूछे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया, हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची एक-दो दिन में जारी कर दी जाएगी।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
