• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पकोड़ा तलने के बाद कटोरा पकड़ा देंगे और कहेंगे कि भीख मांगना भी रोजगार है; बीजेपी पर बरसे आकाश आनंद

बीजेपी वाले आएं तो चप्पल-जूते मारो; आकाश आनंद का विवादित बयान, हिंसा भड़काने का केस

April 28, 2024
राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन

June 25, 2026
बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत

June 25, 2026
राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू

June 25, 2026
सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की

June 25, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा

June 25, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

सीएम योगी बोले—कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला, जनता को किया गुमराह

June 25, 2026
सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

सभी परिस्थितियों को समभाव से सहन करने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 25, 2026
भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

भारत में अमेज़न का 13 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, एआई और क्लाउड पर फोकस

June 25, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

साई सुदर्शन की 132 रन की पारी, भारत-ए का स्कोर 218/4

June 25, 2026
म्यांमार-थाईलैंड में भूकंप से भारी तबाही

जब कांपी धरती और थम गईं लाखों सांसें

June 25, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

महाविकास अघाड़ी में बढ़ीं दरार की अटकलें, उद्धव ठाकरे ने उठाए एकजुटता पर सवाल

June 25, 2026
भाजपा का ‘वोटर जोड़ो’ अभियान: युवाओं और प्रवासियों पर फोकस

2027 चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 25, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

बीजेपी वाले आएं तो चप्पल-जूते मारो; आकाश आनंद का विवादित बयान, हिंसा भड़काने का केस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 28, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पकोड़ा तलने के बाद कटोरा पकड़ा देंगे और कहेंगे कि भीख मांगना भी रोजगार है; बीजेपी पर बरसे आकाश आनंद

File Photo

सीतापुर:पहली बार लोकसभा के चुनाव में खुलकर प्रचार अभियान चला रहे मायावती के भतीजे और बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद भी फंस गए हैं। पहले दिन से ही आकाश आनंद जनसभा में विरोधियों पर तीखे हमले बोल रहे हैं। जनसभा में बोलते हुए आकाश आनंद कई बार विवादित बयानबाजी कर जा रहे हैं। सीतापुर में आयोजित जनसभा में भी आकाश आनंद भाजपा को लेकर गलत बयानबाजी कर गए और बुरी तरह से फंस गए। इसके बाद प्रशासन ने आकाश आनंद समेत 35 लोगों के खिलाफ हिंसा भड़काने के मामले में केस दर्ज कर लिया।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के मुताबिक राजा कॉलेज मैदान में बसपा को रैली की अनुमति दी गई थी। इसमें आकाश आनंद प्रमुख वक्ता थे। उन्होंने अपने वक्तव्य में एक विशेष राजनीतिक दल को लेकर गम्भीर टिप्पणी की है। इससे हिंसा फैलने की आशंका पैदा हो गई है। इस रैली में उन्होंने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक चुनावी रैली में आकाश आनंद व श्याम किशोर अवस्थी, अक्षय कालरा व आयोजक विकास राजवंशी संमेत 35 लोगों पर भड़काऊ व हिंसक भाषण,असंसदीय भाषा का प्रयोग करने को लेकर आचार संहिता का उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। इन पर धारा  171 सी, 153बी, 188, 505(2) धारा 125 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एफआईआर दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सीतापुर में क्या बोले आकाश आनंद

रविवार को सीतापुर जिले के राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित बसपा की जनसभा में आकाश आनंद ने भाजपा की यूपी और केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा, इनकी नीयत नहीं है। इनकी इच्छा नहीं है कि आप कभी रोजगार में आ जाओ। ऐसी सरकार जो कभी रोजगार नहीं देती पढ़ने नहीं देती। ऐसी सरकार का कोई हक नहीं आपके बीच आने का। ऐसे लोग अगर आपके बीच में जाएं तो वोट की जगह जूता और चप्पल मारने का काम करना। आकाश आनंद ने आगे कहा, सरकार की मंशा रोजगार देने की भी नहीं है। पेपर लीक होने के बहाने यह रोजगार नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में मुफ्त राशन का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। सत्ता में आने से पहले दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। यह नौकरी मिलती तो कम से कम ढाई लाख रुपये प्रत्येक परिवार का युवा अवश्य नौकरी के जरिए घर लाता। लेकिन सरकार सिर्फ साल में अधिकतम 12 हजार रुपये का राशन थमा रही। इससे हमारी प्रगति नहीं होने वाली। हमें बहुजन समाज की प्रगति चाहिए, इसलिए बिना नौकरी बहुजन समाज या सर्व समाज का भला नहीं होने वाला है।

Previous Post

मुलायम-अखिलेश की सीट रही आजमगढ़ में मायावती का बड़ा दांव

Next Post

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, कल ही अमेठी-रायबरेली पर हुई थी चर्चा

Next Post
‘कांग्रेस को पंगु बनाने की कोशिश’, राहुल-सोनिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस’

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, कल ही अमेठी-रायबरेली पर हुई थी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राग–द्वेष से मुक्ति ही धर्म का वास्तविक स्वरूप — मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” का प्रेरक प्रवचन
  • बांग्लादेश को हराकर टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत
  • राम मंदिर चढ़ावा मामला: प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू
  • सोनम वांगचुक ने लद्दाख की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की घोषणा की
  • पेपर लीक विवाद के बीच गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री को घेरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In