झंझारपुर:20 दिनों के अंदर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीसरी बार बिहार दौरे पर हैं। अमित शाह ने झंझारपुर की रैली में इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। और कहा कि अगर इंडी अलायंस की सरकार आई, तो ये लोग पीएम की कुर्सी भी बांट लेंगे। एक साल शरद पवार बनेंगे, एक साल लालू बनेंगे, एक साल ममता बनेंगी। और कुछ बचा तो राहुल बाबा बनेंगे। देश इस तरह चल सकता है क्या? वहीं कांग्रेस पार्टी को ओबीसी की सबसे विरोधी पार्टी करार दिया। साथ ही एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने की जनता से अपील की। इस दौरान जेडीयू प्रत्याशी रामप्रीत मंडल के समर्थन में वोट मांगे। इसके बाद शाह ने बेगूसराय में बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनावी रैली की। इस दौरान शाह के निशाने पर लालू-तेजस्वी, राहुल से लेकर पूरी इंडी गठबंधन रहा। राम मंदिर से लेकर धारा 370 के मामले पर राहुल ने जमकर विपक्ष को घेरा। और जनता से गिरिराज सिंह को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
लालू- राहुल, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी ये लोग देश को संभाल नहीं सकते हैं, देश को मजबूत सरकार चाहिए: शाह
शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के बाद 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड भी है, और 25 साल का विजन भी है।
अमित शाह ने कहा ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में तीसरा स्थान मिले, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिले।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
