• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वाम का साथ, TMC को बंगाल मात; ममता बनर्जी के रिश्तेदार को हरा कांग्रेस ने बदले समीकरण

इंडिया गठबंधन की बनी सरकार तो बाहर से करेंगे सपोर्ट, नतीजों से पहले ममता बनर्जी ने खोले पत्ते

May 15, 2024
रेड रोड बंदी पर आपत्ति, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

रेड रोड बंदी पर आपत्ति, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

June 17, 2026
लैंड फॉर जॉब स्कैम: लालू-तेजस्वी समेत 46 पर आरोप तय, चलेगा केस

सुरक्षा बदलाव पर विवाद: लालू यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

June 17, 2026
मुंबई बीएमसी चुनाव में गड़बड़ी के आरोप, संजय राउत बोले– ‘लोकतंत्र पर सवाल’

संजय राउत का बागी सांसदों पर तीखा हमला, सियासत गरमाई

June 17, 2026
एक नहीं होते समस्या और दुःख : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

एक नहीं होते समस्या और दुःख : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 17, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना 1.53 लाख रुपये से नीचे

June 17, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

पाक अधिकृत कश्मीर में बड़ा जनआक्रोश: भारत के माध्यम से व्यापारिक रास्तों की मांग

June 17, 2026
अजित पवार का निधन: शरद पवार की अपील—इस त्रासदी पर राजनीति न हो

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी उथल-पुथल, शरद पवार अलर्ट मोड पर

June 17, 2026
जदयू कार्यकर्ताओं का विरोध, सीएम आवास के पास विधायक प्रेम मुखिया की कार रोकी

रांची में संघ कार्यालय परिसर पर पेट्रोल बम हमला, जांच में जुटी पुलिस

June 17, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर, उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव

June 17, 2026
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

इंडिया गठबंधन की बनी सरकार तो बाहर से करेंगे सपोर्ट, नतीजों से पहले ममता बनर्जी ने खोले पत्ते

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 15, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
वाम का साथ, TMC को बंगाल मात; ममता बनर्जी के रिश्तेदार को हरा कांग्रेस ने बदले समीकरण

File Photo

कोलकाता:लोकसभा चुनाव अभी चल रहे हैं। देश में किसकी सरकार बनेगी यह चार जून को नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा। इससे पहले विपक्षी गठबंधन ने सरकार बनाने की योजनाओं पर बयान देना शुरू कर दिया है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वह इस सरकार में शामिल नहीं होंगी बल्कि बाहर से उनकी पार्टी समर्थन करेगी। उल्लेखनीय है कि चौथे चरण के चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो उनका पूरा सपोर्ट रहेगा। अब बुधवार को एक चुनावी रैली के दौरान ममता ने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को बाहर से पूरा समर्थन देगी ताकि बंगाल के लोगों को कोई परेशानी न आए।

इंडिया गठबंथन को सपोर्ट के बदले ममता ने रखी ये शर्तें
ममता बनर्जी ने कहा, “हम इंडिया गठबंधन को नेतृत्व प्रदान करेंगे और उन्हें बाहर से हर तरह से मदद करेंगे। हम ऐसी सरकार बनाएंगे ताकि बंगाल में हमारी मां-बहनों को कभी परेशानी न हो। जो लोग 100 दिन-रोजगार योजना में काम करते हैं, उन्हें दिक्कत ना हो और उनको समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।” अपने बयान में उन्होंने टीएमसी के लिए इंडिया गठबंधन की अपनी परिभाषा साफ कर दी। ममता बनर्जी ने कहा, “आपको यह पता होना चाहिए कि इंडिया अलायंस में- बंगाल कांग्रेस और सीपीआई (एम) को मत गिनें, वे दोनों हमारे साथ नहीं हैं। वे दोनों भाजपा के साथ हैं। मैं दिल्ली के बारे में बात कर रही हूं।”

राजनीतिक गलियारों में ममता के ‘बाहर से समर्थन’ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अतीत में बंगाल की पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी सीपीएम सहित विभिन्न वामपंथी दलों ने केंद्र में पहली यूपीए सरकार (मनमोहन सिंह के नेतृत्व में) को कैबिनेट में शामिल हुए बिना बाहर से समर्थन दिया था। दूसरी ओर, ममता और उनकी पार्टी तृणमूल पहले भी कई बार सीधे केंद्र सरकार में शामिल हो चुकी हैं। 1998 में बनी 13 महीने की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में ममता शामिल नहीं हुईं बल्कि बाहर से समर्थन किया। बाद में ममता सहित तृणमूल नेता कई बार वाजपेयी और मनमोहन की कैबिनेट में रहे। 1999 से 2004 तक तृणमूल वाजपेयी सरकार में थी। 2009 में ममता मनमोहन कैबिनेट में भी शामिल रहीं।

चुनाव आयोग पीएम मोदी की कठपुतली: ममता
एक अलग बयान में ममता बनर्जी ने बुधवार को निर्वाचन आयोग (ईसी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के तहत काम करने वाली कठपुतली करार दिया। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने दो महीने की अवधि में चुनाव निर्धारित करने के लिए निर्वाचन आयोग की आलोचना की और आरोप लगाया कि अत्यधिक गर्मी के कारण आम लोगों को होने वाली कठिनाइयों की अनदेखी करते हुए भाजपा के पक्ष में यह फैसला लिया। बनर्जी ने कहा, “निर्वाचन आयोग एक कठपुतली है और मोदी के निर्देशों के अनुसार काम करता है। ढाई महीने से मतदान हो रहा है, क्या आपको (निर्वाचन अधिकारियों को) कभी आम लोगों की परेशानियों का एहसास हुआ है।”

Previous Post

चुनाव के बाद छोटे विपक्षी दलों का कांग्रेस में होगा विलय,प्रधानमंत्री का दावा; उद्धव पर निशाना

Next Post

इंदौर में अज्ञात वाहन से टक्कर में जीप के उड़े परखच्चे, 8 लोगों की मौत

Next Post
इंदौर में भयानक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर में जीप के उड़े परखच्चे, 8 लोगों की मौत

इंदौर में अज्ञात वाहन से टक्कर में जीप के उड़े परखच्चे, 8 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रेड रोड बंदी पर आपत्ति, कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई जारी
  • सुरक्षा बदलाव पर विवाद: लालू यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
  • संजय राउत का बागी सांसदों पर तीखा हमला, सियासत गरमाई
  • एक नहीं होते समस्या और दुःख : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, सोना 1.53 लाख रुपये से नीचे
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In