• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सऊदी में मास्टरमाइंड, भारत में ठिकाने लगा रहा हवाला का पैसा

सऊदी में मास्टरमाइंड, भारत में ठिकाने लगा रहा हवाला का पैसा

May 17, 2024
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

सऊदी में मास्टरमाइंड, भारत में ठिकाने लगा रहा हवाला का पैसा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 17, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
सऊदी में मास्टरमाइंड, भारत में ठिकाने लगा रहा हवाला का पैसा

नई दिल्ली। सऊदी में बैठकर भारत में साइबर ठगी करवाने और ठगी की रकम को हवाला के जरिए ठिकाने लगाने वाले एक गिरोह का खुलासा हुआ है। सऊदी में बैठा गिरोह का सरगना समीरुल्लाह भारत और पाकिस्तान के लोगों के माध्यम से यह गिरोह चला रहा है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक, समीरुल्लाह के गुर्गे दिल्ली-एनसीआर और पाकिस्तान में हैं। वह पाकिस्तान में बैठे गुर्गों से भारत में लोगों के पास ऑनलाइन ठगी के लिए कॉल कराता है। ठगी की पूरी रकम भारतीय बैंक खातों में आती है। यहां मौजूद एक अन्य आरोपी अली अख्तर उस रुपये को खातों से निकाल लेता है। बदले में समीरुल्लाह अपने सभी गुर्गों को कमीशन देता है।

ऐसे होता है हवाला 

पुलिस के अनुसार, समीरुल्लाह सऊदी में रह रहे भारतीय लोगों का फायदा उठा रहा है। वहां रोजगार कर रहे किसी व्यक्ति को यदि भारत में अपने घर रुपये भेजने हैं तो समीरुल्लाह उनकी मदद के बहाने अपनी रकम ठिकाने लगा देता है। आरोप है कि समीरुल्लाह वहां रहने वाले भारतीयों से सऊदी मुद्रा ले लेता है और भारत में अपने गुर्गों को आदेश देकर उनके परिजनों को भारतीय रुपये भिजवा देता है। उसकी ठगी की रकम ठिकाने लग जाती है और सऊदी में रहने वाले भारतीयों को सेवा शुल्क भी नहीं देना पड़ता है।

इस तरह खुलासा हुआ 

पुलिस के मुताबिक, 29 मार्च को लक्ष्मी नगर निवासी 80 वर्षीय सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी को उनके नाती की आवाज सुनाकर 6.8 लाख की ठगी की शिकायत मिली थी। मामला दर्ज कर जांच के दौरान जांच अधिकारी एसआई नवीन दहिया को आईपी एड्रेस की मदद से आरोपियों के दो मोबाइल नंबरों की लोकेशन पाकिस्तान के मुल्तान और लाहौर के पास की मिली। वहीं, आरोपियों के सभी बैंक खाते बिहार, महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में मौजूद बैंकों के खाते थे।

कहानी में नया मोड़ तब आ गया, जब पता चला कि इन सभी खातों से एटीएम का इस्तेमाल करके दिल्ली-एनसीआर इलाकों में रुपये निकाले गए थे। इसके बाद पुलिस ने एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दो बाइक सवार आरोपियों की पहचान की और 19 अप्रैल को एक आरोपी अली अख्तर को न्यू अशोक नगर इलाके से पांच एटीएम, मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया। अदालत से पुलिस कस्टडी लेने के बाद पूछताछ में उसकी निशानदेही अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने सऊदी में बैठे सरगना द्वारा हवाला के जरिए दिल्ली में ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के तरीके का खुलासा किया।

पकड़ा गया आरोपी बिहार का रहने वाला

दिल्ली में ठगी की रकम को संभालने वाले गिरोह के एक जालसाज अली अख्तर उर्फ सुल्तान को पूर्वी दिल्ली जिले की साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूलरूप से वह बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। उसकी निशानदेही पर 112 एटीएम कार्ड, 103 सिम कार्ड, आठ मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, तीन पीओएस मशीन, करीब 10 फर्जी आधार व पैन कार्ड और एक फर्जी मुहर आदि बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

फर्जी दस्तावेज पर बैंक खाते खुलवाए

आरोपी समीरुल्लाह भारत में अपने कुछ अन्य सहयोगियों की मदद से फर्जी पते व दस्तावेज के आधार पर बैंक खाते खुलवाकर उसे पाकिस्तानी सहयोगियों और अली अख्तर को देता था। इन खातों में आरोपी फर्जी दस्तावेज पर लिए गए मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते थे। इसके बाद खाते में रुपये आते ही अली अख्तर उसे तत्काल निकाल लेता था।

Previous Post

प्रधानमंत्री बनने के बाद क्यों नहीं करते हैं PC? पीएम मोदी ने खुद बताया

Next Post

रेड कार्पेट पर टूटे हाथ के साथ ऐश्वर्या ने बिखेरा जलवा, लुक हुआ वायरल, Photos

Next Post
रेड कार्पेट पर टूटे हाथ के साथ ऐश्वर्या ने बिखेरा जलवा, लुक हुआ वायरल, Photos

रेड कार्पेट पर टूटे हाथ के साथ ऐश्वर्या ने बिखेरा जलवा, लुक हुआ वायरल, Photos

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत
  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In