• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा

ED-CBI बंद होना चाहिए, इनकम टैक्स है तो; अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात

May 20, 2024
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

June 20, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं

June 20, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत

June 20, 2026
ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कड़ा किया, जहाजों से वसूलेगा टोल

दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

टीएमसी का आंतरिक संकट गहराया, पार्टी फंड पर उठे सवाल

June 20, 2026
उद्धव-राज की नजदीकी पर शिंदे का तंज, ‘गद्दार’ शब्द उन्हीं पर फिट

शिवसेना के स्थापना दिवस पर शिंदे का उद्धव गुट पर तीखा हमला, बोले- ‘यह तो सिर्फ ट्रेलर है’

June 20, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

ED-CBI बंद होना चाहिए, इनकम टैक्स है तो; अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा

File Photo

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कई केंद्रीय जांच एजेंसियों को बंद करना चाहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि CBI की जरूरत ही क्या है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि सपा का कांग्रेस में कभी विलय नहीं होगा, लेकिन समर्थन देना जारी रहेगा। सोमवार को 5वें चरण का मतदान होना है, जिसमें अमेठी और रायबरेली जैसी हाईप्रोफाइल सीटों पर भी मतदान होगा।

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अखिलेश ने कहा, ‘CBI और ED बंद होने चाहिए…। अगर आपके साथ धोखा हुआ है, तो उससे निपटने के लिए आयकर विभाग है। आपको CBI की जरूरत क्या है? जरूरत पड़े तो हर राज्य में एंटी करप्शन विभाग है।’ उन्होंने कहा, ‘उनका इस्तेमाल अगर सरकार बनानी है, गिरानी है तो होता है।’ उन्होंने सवाल किया कि एजेंसियों ने ‘नोटबंदी के दौरान गलत क्या हुआ, इसकी जांच क्यों नहीं की।’

अखबार से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा, ‘यह मेरा प्रस्ताव है और मैं इसे INDIA गठबंधन के सामने रखूंगा।’ उन्होंने चुनाव के बाद भी कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रहने की बात कही है। उन्होंने कहा, ‘अलायंस चलेगा, चलाएंगे। और जब भी चुनाव आएगा, यह होगा…। लेकिन अभी हमारे प्रयास सरकार बनाने के लिए हैं।’

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रचार किया। राहुल रायबरेली सीट से मैदान में है। इसके अलावा वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। अटकलें थीं कि पार्टी राहुल को फिर अमेठी से मैदान में उतार सकती है, लेकिन कांग्रेस ने केएल शर्मा को टिकट दिया। इधर, रायबरेली से सांसद रहीं सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा का रुख कर चुकी हैं।

कांग्रेस में नहीं होगा विलय
अखिलेश ने वरिष्ठ नेता और विपक्षी गठबंधन INDIA के सदस्य शरद पवार के बयान को लेकर कहा, ‘क्षेत्रीय दल हमेशा मजबूत रहेंगे और कांग्रेस को हिम्मत देंगे।’ दरअसल, पवार ने कहा था कि आने वाले महीनों में क्षेत्रीय दल कांग्रेस के करीब आएंगे और कुछ कांग्रेस में विलय भी कर सकते हैं।

अखबार के मुताबिक, जब पूछा गया कि कुछ क्षेत्रीय दलों के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं कितनी हैं? तो इसपर यादव सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी कभी विलय नहीं करेगी। अमेठी में भी बगैर सपा के चुनाव हो रहा है क्या? पर एक और एक ग्यारह हो गए और बीजेपी हो जाएगी नौ दो ग्यारह।’

क्षेत्रीय दलों की तरफ से तीसरा मोर्चा बनाने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा, ‘आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी राजनीति में भाजपा विरोधी और कांग्रेस विरोधी ताकतें हमेशा रहेंगी।’

Previous Post

ईरान के दुख में साथ खड़ा है भारत, पीएम मोदी ने इब्राहिम रईसी को किया याद

Next Post

पीएम मोदी का विश्वास डगमगा गया, शरद पवार बोले- 50 फीसदी सीटों पर जीत रही MVA

Next Post
ये भटकती आत्मा कभी पीछा नहीं छोड़ेगी, शरद पवार का PM मोदी पर बड़ा हमला

पीएम मोदी का विश्वास डगमगा गया, शरद पवार बोले- 50 फीसदी सीटों पर जीत रही MVA

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार
  • हर प्रेम कहानी का अंत विवाह में हो, यह जरूरी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, कहा- कुत्ते हैं, पर वफादार नहीं
  • पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत
  • दुनिया की तेल जीवनरेखा पर नया प्रोटोकॉल, होर्मुज के लिए बदले नियम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In