• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 20, 2024
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

केमिकल से दूरी, परंपरा से नजदीकी: घर पर बनाएं प्राकृतिक सिंदूर

June 20, 2026
एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

एक बूंद पानी भी नहीं! निर्जला एकादशी के कठोर व्रत का रहस्य

June 20, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 20 जून 2026

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव वर्ष के छहदिवसीय कार्यक्रम का चतुर्थ दिवस 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो साधु : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
जालना:जन-जन को सन्मार्ग दिखाने वाले, जनता को मानवता का पाठ पढ़ाने वाले, जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के 50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव वर्ष की सम्पन्नता का छहदिवसीय कार्यक्रम भव्य रूप में महाराष्ट्र के जालना की धरा पर स्थित श्री गुरु गणेश तपोधाम परिसर में समायोजित हो रहा है। आचार्यश्री के जन्मोत्सव, पट्टोत्सव सहित दीक्षा कल्याण महोत्सव वर्ष के आयोजन में चतुर्विध धर्मसंघ ही नहीं, अपितु अन्य जैन एवं जैनेतर समाज के लोग भी मानवता के मसीहा के प्रति अपनी भावांजलि दे रहे हैं। इतना ही नहीं, राष्ट्रसंत आचार्यश्री महाश्रमणजी को वर्धापित करने के लिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी उपस्थित हो चुके हैं।
आचार्यश्री महाश्रमणजी के 50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव वर्ष के चौथे दिन के समारोह भी संयम समवसरण में भव्य रूप में समायोजित हुआ। निर्धारित समयानुसार युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी संयम समवसरण में पधारे व मंगल महामंत्रोच्चार किया। इसके साथ ही चतुर्थ दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ हो गया। मुमुक्षु राजुल खांटेड़, श्री नितिन नौलखा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। श्री कनभ पगारिया व तेरापंथ किशोर मण्डल-जालना के सदस्यों ने अपने-अपने गीत का संगान किया। जालना तेरापंथ कन्या मण्डल ने अपनी प्रस्तुति दी।
श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रमण संघ के संत पदमऋषिजी महाराज ने भी आचार्यश्री महाश्रमणजी के 50वें दीक्षा कल्याण महोत्सव वर्ष की सम्पन्नता पर अपने भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि आचार्यश्री महाश्रमणजी जैसे महासंत व महापुरुष के दर्शन व उनके मंगल प्रवचन को श्रवण करने का सुअवसर मिला है। वर्तमान में हमारे भगवान आचार्य ही होते हैं। आप में छत्तीस ही गुण प्राप्त होते हैं। आपका वात्सल्य व आशीष प्राप्त कर मैं स्वयं को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।
तदुपरान्त महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ व विशाल जनमेदिनी को अपनी मंगलवाणी से पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि साधु जीवन प्राप्त होना बड़े भाग्य की बात होती है। एक पुण्य होता है और दूसरा क्षयोपशम होता है। पुण्य से भी कुछ प्राप्त हो जाता है और क्षयोपशम से भी कुछ प्राप्त होता है। पुण्य भी अपने आप में भाग्य और क्षयोपशम भी भाग्य है। पुण्य भौतिक भाग्य व क्षयोपशम आध्यात्मिक भाग्य होता है। पुण्य से जो प्राप्त होता है, वह त्याज्य होता है और क्षयोपशम से जो प्राप्त होता है, वह मोक्ष प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ाने में योगभूत बनने वाला हो सकता है। अध्यात्म की साधना का रसिक व्यक्ति को पुण्य की कामना नहीं करनी चाहिए।
भौतिक दुनिया का सबसे बड़ा पद यदि चक्रवर्ती है तो आध्यात्मिक दुनिया का सबसे बड़ा पद तीर्थंकर का होता है। चौबीस तीर्थंकर प्रत्येक अवसर्पिणी और उत्सर्पिणी में होते हैं। यह दुनिया कभी भी तीर्थंकरों के विरह से युक्त नहीं होती। तीर्थंकर की प्राप्ति भी पुण्य से होती है, इसलिए साधक को तीर्थंकर पद प्राप्त करने की आकांक्षा नहीं करनी चाहिए। आचार्य का स्थान क्षयोपशम से जुड़ा हुआ लगता है। पुण्य का योग भी आचार्य के साथ जुड़ा हुआ हो सकता है। साधकों को क्षयोपशम की कामना करने का प्रयास करना चाहिए। नव तत्त्वों में पुण्य भी एक तत्त्व है और संवर-निर्जरा भी तत्त्व है। साधक को संवर और निर्जरा को साधने का प्रयास करना चाहिए। संवर-निर्जरा की कामना करने से कभी मोक्ष की प्राप्ति भी संभव हो सकती है। जब तक पुण्य कर्म बंधे रहेंगे, तब तक मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं हो सकती। इसलिए साधक को पुण्य की नहीं, क्षयोपशम की कामना करने का प्रयास करना चाहिए।
अनंत जन्मों के बाद तो दुर्लभ मानव जीवन प्राप्त होता है और यदि उसमें भी साधुत्व की प्राप्ति हो जाए तो बहुत बड़ी बात होती है। साधुत्व के आगे दुनिया की समस्त भौतिक संपदाएं मानों तुच्छ होती हैं। साधुत्व को अंतिम श्वास तक सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में कैसी भी परिस्थिति आए, कभी शरीर भी छूट जाए, किन्तु साधुत्व न छूटे, ऐसा प्रयास करना चाहिए। साधुत्व को शुद्ध रूप पालन करने का प्रयास करना चाहिए। साधु को सभी स्थितियों, परिस्थितियों में समता रखने का प्रयास करना चाहिए। साधु समतामूर्ति, अहिंसामूर्ति, दयामूर्ति, क्षमामूर्ति व शांतिमूर्ति हो। साधुपन अच्छा पलता है तो मोक्ष की प्राप्ति अवश्य हो सकती है। इसलिए साधु का पहला कर्त्तव्य है कि साधु अपने साधुत्व की सुरक्षा करे। आचार्यश्री ने आगे कहा कि आज स्थानकवासी साधु-साध्वी भी आए हैं। हमारे में मैत्री भाव बना रहे। हमारी अध्यात्म की साधना अच्छी चलती रहे। गृहस्थों में समता भाव व शांति का विकास होता रहे।
आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त सकल जैन श्रीसंघ-जामनेर के लार्ड गणेशा स्कूल के चेयरमेन श्री अभय बोहरा, श्रीचन्द्रप्रभु मूर्तिपूजक जैन समाज की ओर से श्री दीपक मोदी, जैन यूथ के प्रेसिडेंट श्री श्रीपाल मरलेचा, भारतीय जैन संगठना-महाराष्ट्र के सचिव श्री अभय सेठिया, वारकारी संप्रदाय की ओर से श्री हरिभक्त परायण डॉ. नन्दकिशोर उमले, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघचालक डॉ. नितिन खण्डेलवाल, व्यापारी महासंघ की ओर से श्री विनित साहनी, माहेश्वरी समाज की ओर श्री कमलकिशोर मालपानी, दिगम्बर समाज की ओर से श्री माणकचंद कासलीवाल व वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ की ओर से डॉ. धर्मचंद गादिया ने अपने विचार व्यक्त किए। श्रमण संघ की साध्वी दर्शनाजी ने गीत का संगान किया।
आचार्यश्री ने जालना के विभिन्न संगठनों को आशीष प्रदान करते हुए कहा कि जालना में हमारा आना हुआ। जालना में मेरे से संबंधित अनेक दिवस आए हैं और आने वाले हैं। आज भी तेरापंथ से इतर वर्गों के व्यक्तियों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। यह सद्भावना है। सभी गृहस्थों के जीवन में सद्भावना, कार्य में नैतिकता और जीवन पर्यन्त नशामुक्तता रहे। जीवन अच्छा रहे, गृहस्थ जीवन में भी चित्त समाधि रहे, धर्म के पथ पर चलते रहें।
Previous Post

जांच के घेरे में गुजरात के 1100 से ज्यादा मदरसे

Next Post

एटीएस ने आईएसआईएस के 4 आतंकी दबोचे, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

Next Post
पैसेंजर ट्रेन को पटरी से उतारने की थी साजिश, पटरी पर ईंट रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

एटीएस ने आईएसआईएस के 4 आतंकी दबोचे, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
  • टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा
  • वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी
  • कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In