अहमदाबाद:गुजरात में आईएसआईएस के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। चारों आतंकी (ISIS Terrorists) श्रीलंकाई नागरिक हैं। गुजरात एटीएस यह पता लगा रही है कि ये चारों आतंकी किस मकसद से गुजरात आए थे। गुजरात एटीएस इनको अज्ञात स्थान पर ले गई है। इसने गहन पूछताछ की जा रही है। सनद रहे हाल में राज्य के समुद्री तट से कई पाकिस्तानियों को पकड़ा गया था।
गुजरात पुलिस के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इस्लामिक स्टेट के चार आतंकवादियों को दबोच लिया गया। चारों आतंकी श्रीलंकाई नागरिक बताए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये चारो पहले चेन्नई पहुंचे और बाद में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे। सूत्रों की मानें तो ये आतंकी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संदेश का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले कि वे अपने मंसूबों को अंजाम देते गुजरात एटीएस ने उनको धर दबोचा।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकी हथियार हासिल करने की फिराक में थे। ये हथियार हासिल करते उससे पहले ही गुजरात एटीएस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इनकी गिरफ्तारी पर गुजरात के डीजीपी शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के विस्तृत जानकारी देंगे। फिलहाल इनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। अभी पिछले ही अप्रैल महीने में गुजरात एटीएस और एनसीबी ने गुजरात के पोरबंदर तट से 14 पाकिस्तानियों को दबोचा था। इनके पास से 602 करोड़ रुपये की 86 किलो ड्रग्स बरामद की गई थीं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
