• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
HC से झटके के बाद क्या करेंगे केजरीवाल? सौरभ भारद्वाज ने बताया प्लान

विदेशों से आम आदमी पार्टी ने हासिल की करोड़ों की अवैध फंडिंग, ईडी का बड़ा दावा

May 20, 2024
हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर वैश्विक दौर के लिए तैयार रहना होगा: एस. जयशंकर

पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर

June 19, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता

June 19, 2026
समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश

June 19, 2026
अल कायदा से नफरत है, तानाशाहों से नहीं” – गब्बार्ड का स्पष्ट संदेश

कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप

June 19, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज

June 19, 2026
असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

असार संसार में कोई किसी का नाथ नहीं : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 19, 2026
कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

कर्मचारियों की हड़ताल से मुंबई की परिवहन व्यवस्था चरमराई

June 19, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

“15 दिन और इंतजार करें” — राम मंदिर चढ़ावे पर सीएम योगी का बड़ा बयान

June 19, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी करने की तैयारी पूरी

June 19, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों को झटका

June 19, 2026
टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

टेलीग्राम बैन पर कोर्ट का फैसला, केंद्र सरकार के आदेश को मिली वैधता

June 19, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी के नए रेट जारी, पेट्रोल-डीजल को लेकर अटकलें तेज

June 19, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

विदेशों से आम आदमी पार्टी ने हासिल की करोड़ों की अवैध फंडिंग, ईडी का बड़ा दावा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
HC से झटके के बाद क्या करेंगे केजरीवाल? सौरभ भारद्वाज ने बताया प्लान

File Photo

नई दिल्ली:दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले (Excise Policy Scam) में पहले से ही काफी मुश्किलों का सामना कर रही आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के लिए मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ईडी (ED) ने अपनी एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी है और बताया है कि साल 2014 से 2022 के बीच AAP ने करीब 7.08 करोड़ रुपये के विदेशी फंड हासिल किए हैं। ईडी ने गृह मंत्रालय को बताया है कि आप पार्टी ने यह फंड हासिल कर FCRA, RPA और IPC का उल्लंघन किया है।

इन देशों से हासिल किया फंड

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी ने यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सउदी अरब, यूएई, कुवैत और ओमान से फंड हासिल किया है। ईडी ने आरोप लगाया है कि दानदाताओं की पहचान को छिपाया गया, पहचान से छेड़खानी की गई और गलत पहचान घोषित की गई है।

कुमार विश्वास का भी नाम

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच एजेंसी ने दावा किया है कि यह जानकारी उसे AAP वॉलेन्टियर्स और कार्यकर्ताओं के बीच हुए ईमेल के आदान-प्रदान से मिली है। इसमें अनिकेत सक्सेना (कोऑर्डिनेटर ऑफ आप ओवरसीज इंडिया), कुमार विश्वास (आप के ओवरसीज इंडिया के तत्कालीन संयोजक), कपिल भारद्वाज (तत्कालीन आप सदस्य) और दुर्गेश पाठक के ईमेल भी शामिल हैं।

एक ही क्रेडिट कार्ड से मिला दान – ED

रिपोर्ट के अनुसार, ED की जांच में अब तक पता चला है कि यह पैसे यूएस और कनाडा में फंड रेजिंग कैंपेन के जरिए जुटाए गए हैं। ईडी का दावा है कि FCRA की तरफ से लागू पाबंदियों से बचने के लिए दानदाताओं की पहचान आप द्वारा छिपाई गई। आप के अकाउंट बुक में जो इन दानदाताओं की जो पहचान दिखाई गई है वो भ्रामक हैं। जांच एजेंसी के हवाले से मीडिया रिपोर्टमें बताया गया है कि कई दानदाताओं ने एक ही पासपोर्ट नंबर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल AAP को फंड देने के लिए किया है।

ED ने गृह मंत्रालय को दी अहम जानकारियां

बताया जा रहा है कि ईडी ने अपनी जांच के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को सबकुछ बताया है। इसमें दानदाताओं के नाम के साथ उनका विवरण, दानदाता का देश, पासपोर्ट नंबर, कुल रकम, डोनेशन की प्रक्रिया और रकम हासिल करने वाले का बैंक खाता भी शामिल है। इसके अलावा बिलिंग नेम, बिल का पता, बिल पर मौजूद टेलिफोन नंबर, बिलिंग ईमेल, पैसे भेजने का समय, फंड देने की तारीख और पेमेंट का तरीका इत्यादि शामिल है। ईडी ने मंत्रालय को बताया है कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के दौरान उसे यह सभी जानकारियां मिली हैंं।

ईडी के मुताबिक, विदेश में रहने वाले 155 लोगों ने 404 मौकों पर 55 पासपोर्ट नंबरों का इस्तेमाल कर कुल 1.02 करोड़ रुपये डोनेट किए। इसके अलावा 71 दानदाताओं ने 256 मौकों पर 21 मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर कुल 99.90 लाख रुपए आम आदमी पार्टी को डोनेट किए। इसी तरह विदेश में रहने वाले 75 डोनरों ने 15 क्रेडिट कार्डों का इस्तेमाल कर 148 मौकों पर 19.92 लाख डोनेट किए। ईडी ने कहा है कि कनाडा में रहने वाले 19 लोगों के ईमेल आईडी और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर 51.15 लाख रुपये AAP को डोनेट किए गए हैं।

Previous Post

एटीएस ने आईएसआईएस के 4 आतंकी दबोचे, पाकिस्तान से निकला कनेक्शन

Next Post

आगरा का यह धनकुबेर कौन: पलंग, आलमारी और जूतों के डिब्बों से निकल रहीं नोटों की गड्डियां

Next Post
5 ट्रंक में रखे थे 17 करोड़ कैश, ईडी ने 16 घंटे में 8 मशीनों से की गिनती;

आगरा का यह धनकुबेर कौन: पलंग, आलमारी और जूतों के डिब्बों से निकल रहीं नोटों की गड्डियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पासपोर्ट केवल दस्तावेज नहीं, आर्थिक शक्ति का माध्यम है: एस. जयशंकर
  • राजनीतिक दल-बदल पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, बढ़ी चिंता
  • समता की साधना ही सच्चा धर्म: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ का आध्यात्मिक संदेश
  • कोविड-19 की उत्पत्ति पर नया विवाद, तुलसी गबार्ड के बयान से हड़कंप
  • भ्रष्टाचार के आरोपों पर संजय सिंह का बयान, जांच एजेंसी को देंगे दस्तावेज
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In