• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बजरंग पूनिया

बजरंग पूनिया पर नाडा का चार साल का प्रतिबंध

November 27, 2024
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

बजरंग पूनिया पर नाडा का चार साल का प्रतिबंध

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 27, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
बजरंग पूनिया

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने मंगलवार को राष्ट्रीय टीम के लिए सिलेक्शन ट्रायल के दौरान 10 मार्च को डोप टेस्ट के लिए अपना सैंपन देने से इनकार करने को लेकर पहलवान बजरंग पूनिया को चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। NADA ने सबसे पहले 23 अप्रैल को टोक्यो ओलंपिक गेम्स के ब्रोन्ज मेडलिस्ट भारतीय पहलवान को इस अपराध के लिए निलंबित कर दिया था, जिसके बाद वर्ल्ड गवर्निंग बॉडी UWW ने भी उन्हें सस्पेंड कर दिया था। बजरंग ने प्रोविजनल सस्पेंशन के खिलाफ अपील की थी और नाडा के अनुशासनात्मक डोपिंग पैनल (एडीडीपी) ने 31 मई को इसे रद्द कर दिया था जब तक कि नाडा आरोप का नोटिस जारी नहीं करता।

इसके बाद NADA ने 23 जून को पहलवान को नोटिस दिया। बजरंग, जो साथी पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस में शामिल हुए और उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का प्रभार दिया गया, ने 11 जुलाई को एक लिखित आवेदन में आरोप को चुनौती दी थी, जिसके बाद 20 सितंबर और 4 अक्टूबर को सुनवाई हुई। एडीडीपी ने अपने आदेश में कहा, ‘पैनल का मानना ​​है कि एथलीट आर्टिकल 10.3.1 के तहत प्रतिबंधों के लिए उत्तरदायी है और 4 साल के पीरियड के लिए अयोग्यता के लिए उत्तरदायी है।’ सस्पेंशन का मतलब है कि बजरंग प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी नहीं कर पाएंगे और इसके अलावा विदेश में कोचिंग की नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे, अगर वह ऐसा करने के इच्छुक हैं तो।

‘इस पूरे मामले को देखें तो, क्योंकि एथलीट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, पैनल मानता है कि 4 साल के पीरियड के लिए एथलीट की अयोग्यता का पीरियड उस तारीख से शुरू होगा जिस दिन अधिसूचना भेजी गई थी, यानी, 23.04.2024।’ ‘यहां यह कहने की जरूरत नहीं है कि 31.05.2024 से 21.06.2024 तक के पीरियड के लिए प्रोविजनल सस्पेंशन हटने के कारण चार साल की अपात्रता की कुल अवधि में जमा नहीं किया जाएगा।’ बजरंग शुरू से ही कहते रहे हैं कि डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण डोपिंग कंट्रोल के मामले में उनके साथ बेहद गलत व्यवहार किया गया है। बजरंग ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी सैंपल देने से इनकार नहीं किया, बल्कि केवल अपने ईमेल पर नाडा का रिस्पॉन्स जानने की मांग की थी, जहां उन्होंने जवाब मांगा था कि दिसंबर 2023 में उनके सैंपल लेने के लिए एक्सपायर्ड किट क्यों भेजी गईं।

नाडा ने अपनी कार्रवाई का कारण भी बताते हुए कहा कि चैपरोन/डीसीओ ने उनसे प्रॉपर संपर्क किया था और जानकारी दी थी कि उन्हें डोप एनालिसिस के लिए पेशाब का सैंपल देना ही होगा।वहीं बजरंग ने यह भी कहा था, ‘यह सीधे तौर पर इनकार नहीं था। एथलीट हमेशा अपना सैंपल देने करने के लिए तैयार था, बशर्ते कि उसे एक्सपायर्ड किट के इस्तेमाल के संबंध में पहले नाडा से रिस्पॉन्स मिले।’ हालांकि नाडा ने कहा, ‘एथलीट द्वारा डोप टेस्ट के लिए पेशाब का सैंपल देने से इनकार करना जानबूझकर किया गया था। और एथलीट ने एंटी डोपिंग नियम, 2021 के आर्टिकल 20.1 और 20.2 के अनुसार अपनी कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के सही तरह से पालन नहीं किया।’

Previous Post

राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता पर कोर्ट की सुनवाई 19 दिसंबर को

Next Post

महायुति सरकार के गठन में देरी, सीएम पर विचार-विमर्श जारी

Next Post
बहू के बाद भतीजे अजित को हराना चाहते हैं शरद पवार; फडणवीस पर भी नजर

महायुति सरकार के गठन में देरी, सीएम पर विचार-विमर्श जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य
  • वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा
  • सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं
  • मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान
  • भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In