पेरिस: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को कहा कि इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम से ईरान समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह के खतरे से इजराइल को सुरक्षा मिलेगी और “स्थायी शांति” के लिए स्थिति बनेगी।
दोनों नेताओं ने एक संयुक्त बयान में कहा, “आज की घोषणा से लेबनान में लड़ाई समाप्त होगी और हिज़्बुल्लाह व अन्य आतंकी संगठनों से इजराइल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।”
इससे पहले, इजराइली सरकार ने लेबनान में हिज़्बुल्लाह के साथ हुए समझौते को मंजूरी दी।
बाइडन और मैक्रों ने “कई हफ्तों की कूटनीतिक मेहनत” की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता “स्थायी शांति बहाल करने और दोनों देशों के निवासियों को सुरक्षित रूप से अपने घर लौटने की स्थिति प्रदान करेगा।”
अमेरिका और फ्रांस ने इस समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वे इस संघर्ष को फिर से हिंसा के चक्र में बदलने से रोकने के लिए दृढ़ हैं।
संयुक्त बयान में यह भी कहा गया कि पेरिस और वाशिंगटन लेबनानी सेना की “क्षमता-वृद्धि” के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही, दोनों देश पूरे लेबनान में आर्थिक विकास का समर्थन करेंगे ताकि क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके।अमेरिका-फ्रांस की कूटनीति से हुआ युद्धविराम













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
