• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अखिलेश की सभा में भीड़ बेकाबू, पुलिस लाठीचार्ज

आजमगढ़ में भी अखिलेश की सभा में भीड़ बेकाबू, पुलिस लाठीचार्ज

May 21, 2024
लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की

April 19, 2026
बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की

April 19, 2026
गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी

April 19, 2026
राम गोपाल वर्मा का दावा: धुरंधर 2 रचेगी सिनेमा इतिहास

अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा

April 19, 2026

सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया

April 19, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 19, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 19, 2026
अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

अक्षय तृतीया विशेष : बूंदी के लड्डू – श्रद्धा और मिठास से भरा पारंपरिक प्रसाद

April 19, 2026
अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

अक्षय तृतीया का आध्यात्मिक संदेश : कर्म का अक्षय सिद्धांत

April 19, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 19 अप्रैल 2026

April 19, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

April 18, 2026
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव गहराया: भारतीय टैंकर पर हमला, ईरानी राजदूत तलब

April 18, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 19, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

आजमगढ़ में भी अखिलेश की सभा में भीड़ बेकाबू, पुलिस लाठीचार्ज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 21, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
अखिलेश की सभा में भीड़ बेकाबू, पुलिस लाठीचार्ज

आजमगढ़:सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रैलियों में भारी संख्या में भीड़ जुट रही है। यहीं कारण है कि उनकी जनसभा में भगदड़ की स्थित बन जा रही है। पहले प्रयागराज फिर संतकबीर नगर और अब आजमगढ़ में चुनावी रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा।

आजमगढ़ के लालगंज में मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान भगदड़ मच गई। बेकाबू कार्यकर्ताओं ने बैरिकेंडिग तोड़ डाली। यहां तक कि धक्का मुक्की और पुलिस पर पथराव भी हुआ। पुलिस ने हालत काबू करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यकर्ता एक-दूसरे एक उपर चढ़कर भागते नजर आए। जिस कारण दबने से कई लोग घायल हो गए। वहीं, जनसभा में कुर्सियां और माइक भी टूट गईं। दूसरी ओर मंच पर मौजूद अखिलेश यादव के माइक संभालने और अपील करने के बाद हालात संभल सका।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ एक सीट पर भाजपा लड़ाई में है, बाकी सीट पर जनता उनका सफाया कर देगी। सपा प्रमुख यादव ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस बार भाजपा के लोगों ने जो अंकगणित बनाया है, उसे विफल करने का मन उत्तर प्रदेश की जनता ने बना लिया है।’’

बिना नाम लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को क्योटो बताते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘अभी जो आंकड़े तथा सूचना सामने आ रही है, उसके अनुसार भाजपा केवल एक सीट पर लड़ाई में है, वो क्‍योटो है और बाकी सब भाजपा हार चुकी है।’’

प्रयागराज और संतकबीरनगर में भी टूटे थे बैरिकेंडिग

इससे पहले संतकबीरनगर में भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव देखने और सुनने उमड़ी भीड़ को पुलिस नहीं रोक सकी। हालात यह हो गए कि अखिलेश यादव की कार तक लोग पहुंच गए और उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई। अखिलेश यादव को किसी तरह पुलिस ने सुरक्षा घेरे में लेकर मंच तक पहुंचाया। इस दौरान न सिर्फ बैरिकेडिंग के अलावा कुर्सियां और कूलर भी टूट गए। इससे पहले प्रयागराज के फूलपुर में बेकाबू भीड़ के कारण अखिलेश और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनसभा को भी संबोधित नहीं कर सके थे।

Previous Post

अवैध कामों का दबाव डाला, मना किया तो पद से हटाया; भगवंत मान सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में पूर्व डीजीपी

Next Post

मनीष सिसोदिया पर कड़ी टिप्पणियों के साथ हाई कोर्ट का जमानत से इनकार

Next Post
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया

मनीष सिसोदिया पर कड़ी टिप्पणियों के साथ हाई कोर्ट का जमानत से इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लेबनान में फ्रांसीसी यूएन शांति सैनिकों पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की
  • बीएआई ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के लिए मैस्कॉट प्रतियोगिता शुरू की
  • गोल्फ जगत में बड़ा कदम: रचना बहादुर को पीजीटीआई में मिली अहम जिम्मेदारी
  • अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता: राम गोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा
  • सरकारी कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In