• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आ गई शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पुराने चेहरों पर किया भरोसा

सत्ता में आए तो रद्द कर देंगे पड़ोसी राज्यों से जल बंटवारा समझौता; बीच चुनाव क्यों भड़के सुखबीर बादल

May 21, 2024
जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध

June 16, 2026
जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

June 16, 2026
CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

June 16, 2026
‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

June 16, 2026
G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

June 16, 2026
जीव का लक्षण है उपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

लुंचन के प्रति जागरूक रहे साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 16, 2026
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

सत्ता में आए तो रद्द कर देंगे पड़ोसी राज्यों से जल बंटवारा समझौता; बीच चुनाव क्यों भड़के सुखबीर बादल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 21, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
आ गई शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पुराने चेहरों पर किया भरोसा

File Photo

फरीदकोट:शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ नदी जल बंटवारा समझौता को समाप्त कर देगी। अकाली दल अध्यक्ष ने फरीदकोट, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट और मोगा में विशाल रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान का गैर रिपेरियन राज्य होने के कारण पंजाब के नदी जल पर कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब के कुल 16 एमएएफ पानी का आधा हिस्सा 1955 में कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को सौंप दिया था। इससे मालवा बेल्ट को भारी नुकसान हुआ है। आज कई जगहों पर पानी का स्तर 1500 फुट से भी नीचे चला गया है, यहां तक कि जमीन का पानी खेती के लायक भी नहीं बचा है। एक बार अकाली दल सरकार बनने पर हम उस राज्य के साथ सभी समझौतों को रद्द करके राजस्थान में पानी के बहाव को रोक देंगे और इस पानी को अपने खेतों की ओर मोड़ देंगे।’’

बादल ने पंजाबियों से सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर के माध्यम से राज्य के शेष पानी का आधा हिस्सा हरियाणा को देने की साजिश को सिरे से खारिज करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही पंजाब के पास अपने क्षेत्र की नदियों के पानी पर पूरा अधिकार है, फिर भी नहर सिंचाई के कमांड क्षेत्रों का सर्वेक्षण करके और उसे उच्चतम न्यायालय में जमा करके राज्य का पानी हरियाणा को सौंपने की साजिश रची गयी है।’’

उन्होंने कहा कि तदनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नहर पटवारियों और राजस्व कर्मचारियों को फर्जी सर्वेक्षण के बाद रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया कि पंजाब में 100 फीसदी खेतों को नहर का पानी मिल रहा है, हालांकि यह आंकड़ा केवल 23 फीसदी है। बादल ने कहा,‘‘यह आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर किया जा रहा है, जिन्होंने पहले ही हरियाणा और दिल्ली के लोगों से एसवाईएल नहर का पानी देने का वादा किया है। आम आदमी पार्टी इस कदम से हरियाणा और दिल्ली में राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने सरकार के अवैध आदेशों को लागू करने का विरोध कर रहे 400 नहरी पटवारियों को निलंबित करने के लिये आप की निंदा की। उन्होंने कहा,‘‘ हम पटवारियों के साथ एकजुटता में हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें कोई नुकसान न हो। हम इस पंजाब विरोधी सरकार को अपना पानी हरियाणा को सौंपने के फैसले को वापस लेने के लिये मजबूर कर देंगे और इसे रोकने के लिये कोई भी बलिदान देने के लिए तैयार हैं।’’

फरीदकोट संसदीय क्षेत्र में अकाली दल द्वारा किये गये कार्यों के बारे में श्री बादल ने कहा,‘‘ पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने इस क्षेत्र में जल जमाव को दूर किया और आपकी जमीन को खेती योग्य बनाया। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार ने आपको सिंचाई की सुविधायें दी और यहां तक कि आपके खेतों में भूमिगत पाइप भी लगाये गये।’’

Previous Post

राशन भाजपा या एरएसएस का नहीं, आपके टैक्स की देन है, जौनपुर में मायावती का मोदी सरकार पर हमला

Next Post

मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में हुई पत्थरबाजी, आपस में भिड़े दो गुट

Next Post
मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में हुई पत्थरबाजी, आपस में भिड़े दो गुट

मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में हुई पत्थरबाजी, आपस में भिड़े दो गुट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जी-7 में मोदी का संदेश: विश्वास और समानता पर टिके वैश्विक संबंध
  • जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर
  • CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा
  • ‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’
  • G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In