• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली में सूरज बरसा रहा आग, झुलसाने वाली गर्मी के बीच मतदान आज

दिल्ली में सूरज बरसा रहा आग, झुलसाने वाली गर्मी के बीच मतदान आज

May 25, 2024
आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार

April 22, 2026
पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन

April 22, 2026
‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

April 22, 2026
पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड

April 22, 2026
होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस

April 22, 2026
ममता बनर्जी

ममता बनर्जी के कामों से खतरे में लोकतंत्र, बंगाल चुनाव के बीच SC की बड़ी टिप्पणी

April 22, 2026
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

वैभव सूर्यवंशी में दिखती है ब्रायन लारा की झलक; अब महान एलन बॉर्डर भी हो गए

April 22, 2026
नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

नेपाल में एक महीने के अंदर फिर बवाल, बालेन शाह के होम मिनिस्टर का ही इस्तीफा

April 22, 2026
आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को जीतने वाले की होती है परम जय : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

April 22, 2026
तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

तीन राज्यों में कितनी सीट पाएगी कांग्रेस; शाह की भविष्यवाणी, एक में 0 का अनुमान

April 22, 2026
ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

ईवीएम से छेड़छाड़ रोकने को आयोग सख्त, बटन पर गोंद-स्याही लगाने पर होगी कार्रवाई

April 22, 2026
चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

चारधाम में सिर्फ सनातनियों को मिले व्यापार की अनुमति: टी राजा सिंह

April 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली में सूरज बरसा रहा आग, झुलसाने वाली गर्मी के बीच मतदान आज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 25, 2024
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली में सूरज बरसा रहा आग, झुलसाने वाली गर्मी के बीच मतदान आज

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के लिए दिल्ली में इस बार मतदान पिछली बार की तुलना में पांच डिग्री ज्यादा तापमान में होगा। इसके साथ ही कहीं-कहीं लू की स्थिति रहने और धूल उड़ाने वाली हवा चलने के भी आसार हैं। मतदान के प्रतिशत पर भी इसका असर पड़ने के आसार हैं। दिल्ली की गर्मी ने इस बार चुनाव प्रचार कर रहे राजनीतिज्ञों का कड़ा इम्तहान लिया है। अब बारी मतदाताओं के इम्तहान की है। शनिवार को दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी बनी रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान, 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल उड़ाने वाली हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने गर्मी और लू का येलो अलर्ट भी जारी किया है। अगर वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनावों के साथ इस बार की तुलना करें तो लोगों को पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान में मतदान करना होगा। वर्ष 2019 के चुनाव में दिल्ली में मतदान 12 मई को आयोजित किया गया था। उस दिन दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा था। लेकिन, इस बार तापमान 44 डिग्री यानी पिछली बार से पांच डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है।

पूर्वी हवाओं से ताप हुआ कम, लेकिन नमी बढ़ी 

दिल्ली के लोग पिछले लगभग सप्ताह भर से भीषण गर्मियों का सामना कर रहे थे। राजस्थान की ओर से आने वाली सूखी और गर्म हवाओं के चलते दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मियों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दो दिनों से हवा की दिशा मुख्य तौर पर पूर्वी हुई है। इसके चलते तापमान में तो कमी आई है, लेकिन नमी बढ़ने के चलते उमस ज्यादा हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली का हीट इंडेक्स 50.8 के अंक पर रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में दिल्ली का हीट इंडेक्स 53 से 55 के अंक पर रह सकता है।

धूप के साथ-साथ उमस से भी परेशानी

दिल्ली के लोगों को इस समय कड़ी धूप के साथ-साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 63 से 37 फीसदी तक रहा।

Previous Post

Aaj Ka Rashifal: मेष, कुंभ, कन्या समेत 4 राशियों को होगा बंपर लाभ

Next Post

क्या है फार्म 17C, जिसको लेकर विपक्ष कर रहा हंगामा; SC ने नहीं दी राहत

Next Post
क्या है फार्म 17C, जिसको लेकर विपक्ष कर रहा हंगामा; SC ने नहीं दी राहत

क्या है फार्म 17C, जिसको लेकर विपक्ष कर रहा हंगामा; SC ने नहीं दी राहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आवश्यकता और इच्छा के बीच की रेखा ही जीवन का सार
  • पीएम मोदी को आतंकवादी कह बुरे फंसे कांग्रेस चीफ खरगे, चुनाव आयोग ने लिया ऐक्शन
  • ‘वे आतंकवादियों और..’: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन
  • पत्नी संग जिम गए थे IRS अफसर, पीछे बेटी का घर में ही कत्ल हो गया; खौफनाक कांड
  • होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज पर ईरान का हमला, जब्त कर ले गया वापस
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In