• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अमेरिका, इजरायल समेत इन देशों की सेना में भी है अग्निपथ जैसी स्कीम, कहां क्या हैं नियम

अमेरिका, इजरायल समेत इन देशों की सेना में भी है अग्निपथ जैसी स्कीम, कहां क्या हैं नियम

June 17, 2022
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

अमेरिका, इजरायल समेत इन देशों की सेना में भी है अग्निपथ जैसी स्कीम, कहां क्या हैं नियम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 17, 2022
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमेरिका, इजरायल समेत इन देशों की सेना में भी है अग्निपथ जैसी स्कीम, कहां क्या हैं नियम

सेना में अग्निपथ योजना लागू करने के बाद सरकार की खूब आलोचना भी हो रही है और देशभर में विरोध प्रदर्शन भी चल रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गए और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान भी पहुंचाया गया। युवाओं को समझाने के लिए सरकार ने एक अनौपचारिक  फैक्ट शीट जारी की और कहा कि इस तरह की योजना कई देशों में पहले से लागू हैं और इसका कोई भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है।

अब सेना में पर्सनेल बिलो ऑफिसर रैंक की सभी भर्तियां इसी योजना के तहत होंगी। इसके तहत एक सैनिक चार साल तक सेवा देगा और इसके बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को रेग्युलर कैडर में भर्ती किया जाएगा। यह सब उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसमें भर्ती होने की आयुसीमा 17.5 साल से 21 साल तक होगी। इन सैनिकों को अलग रैंक भी दी जाएगी।

चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को 11.71 लाख का पैकेज दिया जाएगा जिसपर टैक्स से छूट होगी। वहीं इस योजना से सरकार का प्लान पेंशन  बिल को कम करना है जो कि मौजूदा समय में लगभग 1.19 लाख करोड़ रुपये है। कई ऐसे देश हैं जो कि पहले से इस तरह की योजना लागू कर चुके हैं। आइए जानते हैं वे कौन से देश हैं और वहां के नियम क्या हैं…

अमेरिका
अमेरिका के पास 14 लाख सैनिकों की फौज है और यहां भर्तियां एच्छिक आधार पर होती हैं। ज्यादातर सैनिक चार साल के लिए भर्ती होते हैं और अगर जरूरत होती है तो सैनिकों को चार साल का एक्सटेंशन दे दिया जाता है। ये सैनिक फुल सर्विस के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं और अगर 20 साल सेवा देते हैं तो पेंशन और अन्य लाभ के लिए भी योग्य होते हैं। जो सैनिक जल्दी रिटायर होते हैं उन्हें भत्ता दिया जाता है।

चीन
चीन में अनिवार्य रूप से सैनिकों की भर्ती की जाती है। हर साल यहां 4.5 लाख सैनिकों को भर्ती किया जाता है। चीन में युवा आबादी ज्यादा है इसलिए हर साल इस भर्ती के लिए 80 लाख लोग तैयार रहते हैं। इस आधार पर भर्ती होने वालों को दो साल सेवा का मौका दिया जाता है जिसमें से 40 दिन ट्रेनिंग दी जाती है। चयन नियमों के आधार पर इनमें से बहुत सारे सैनिकों को फुल सर्विस में भी रख लिया जाता है। दो साल सेवा देने वाले सैनिकों को छूट पर लोन दिया जाता है जिससे वे अपना बिजनस शुरू कर सकेत हैं। इसके अलावा उन्हें टैक्स  बेनिफिट भी मिलता है।

फ्रांस
यहां सैनिकों की भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होती है. इसके लिए भर्ती के कई मॉडल हैं। एक साल के रिन्यूएबल कॉन्ट्रैक्ट से पांच साल तक के कॉन्ट्रैक्ट होते हैं जो कि रिन्यू भी हो जाते हैं। सैनिकों को तीन महीने ट्रेनिंग दी जाती है और जो 19 साल तक  सेवा देते हैं उन्हें पेंशन का लाभ मिलता है।

रूस 
रूस में भर्ती के हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल होता है जिसके आधार पर सशस्त्र बलों में कॉन्ट्रैक्ट होता है। इसके तहत एक साल की ट्रेनिंग के बाद एक साल सेवा का मौका मिलता है। इसके बाद उन्हें रिजर्व में रखा जाता है। इन्हीं लोगों में से परमानेंट सैनिकों की भी भर्ती की जाती है। इन सैनिकों को विश्वविद्यालयों में ऐडमिशन में भी छूट दी जाती है और सैन्य संस्थानों में भी पढ़ाई का अवसर दिया जाता है।

इजरायल
इस देश में ऐसा नियम है कि सभी को सेना में सेवा देना जरूरी होता है। पुरुषों को कम से कम 32 महीने और महिलाओं को 24 महीने की सेवा देनी होती है। इस सेवा के बाद उन्हें रिजर्व लिस्ट में रख लिया जाता है और कभी भी ड्यूटी पर बुलाया जा सकता है। इन सैनिकों को बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें से 10 फीसदी को सेना में भर्ती कर लिया जाता है और सात साल का कॉन्ट्रैक्ट किया जाता है। कम से कम 12 साल की सर्विस के बाद कोई सैनिक पेंशन के योग्य होता है।

Previous Post

18 जून को बनने जा रहा लक्ष्मी नारायण योग, इन 2 राशि वालों का होगा भाग्योदय

Next Post

मोटापे से जल्द छुटकारा दिला सकता है ग्रीन टी का सेवन

Next Post
मोटापे से जल्द छुटकारा दिला सकता है ग्रीन टी का सेवन

मोटापे से जल्द छुटकारा दिला सकता है ग्रीन टी का सेवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान
  • पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी
  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In