• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान की बड़ी रैली, कहा- सरकार जाती है तो जाए लेकिन हम नहीं झुकेंगे

अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान की बड़ी रैली, कहा- सरकार जाती है तो जाए लेकिन हम नहीं झुकेंगे

March 27, 2022
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर

June 30, 2026
उद्धव का पलटवार: जिनके लिए प्रचार किया, वही शिवसेना मिटाने पर उतरे

“फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान

June 30, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं

June 30, 2026
आतंकी फंडिंग का लाइसेंस नहीं, पाकिस्तान पर भड़का एफएटीएफ; कड़ा ऐक्शन चेताया

पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत

June 30, 2026
भारत ने अमेरिकी आयोग की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट को खारिज किया

सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

June 30, 2026
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच एआई और महत्वपूर्ण खनिजों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

June 30, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

कोर्ट का सख्त रुख: बिना दोष सिद्ध हुए आरोपी को अपराधी बताना अवैध

June 30, 2026
भारत को रॉकेट–मिसाइल फोर्स की जरूरत, भविष्य की जंग के लिए सेना तैयार: जनरल द्विवेदी

एलएसी पर रोज तीन बार आमना-सामना, थलसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा

June 30, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में बारिश का कहर: कहीं भारी तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना

June 30, 2026
सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

सत्ता की परतें और सन्नाटा: क्या चीन में बदल रहा है शक्ति संतुलन?

June 30, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

ओलंपिक 2028 में भारत की एंट्री, महिला क्रिकेट टीम ने हासिल किया टिकट

June 30, 2026
40 साल का इंतजार खत्म, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को रौंदकर जीती टेस्ट सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल अपडेट: इंग्लैंड पिछड़ा, न्यूजीलैंड ने बढ़ाई चुनौती

June 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान की बड़ी रैली, कहा- सरकार जाती है तो जाए लेकिन हम नहीं झुकेंगे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अविश्वास प्रस्ताव से पहले इमरान की बड़ी रैली, कहा- सरकार जाती है तो जाए लेकिन हम नहीं झुकेंगे

File Photo

इस्‍लामाबाद: विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रविवार को इस्लामाबाद में अपनी सियासी दबदबे का प्रदर्शन किया। इमरान खान ने एक विशाल रैली बुलाई जिसमें विभिन्न शहरों से बड़ी संख्‍या में समर्थक जमा हुए। इमरान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पाकिस्‍तान की बेहतरी के लिए सियासत में कदम रखा। इमरान खान ने अपनी सरकार की उपलब्‍ध‍ियां गिनाते हुए कहा कि जब हमारी सरकार आई तो हमने आवाम को हेल्‍थ इंश्‍योरेंश उपलब्‍ध कराई।

इमरान खान ने कहा कि हमारी सरकार ईंधन की कीमतों को काबू में रखने की कोशिशें की। हमने निचले तबके को ऊपर उठाने की कोशिशें की। हमारी सरकार को गिराने की कोशिशें की गईं। हमारी सरकार जाए तो जाए लेकिन हम इनके आगे झुकने वाले नहीं हैं। हम वह मुल्‍क बनना चाहते हैं जहां कानून का राज हो। हम वह पाकिस्‍तान बनाना चाहते हैं जहां हर गरीब को इंसाफ मिले। हम ऐसी विदेश नीति बनाना चाहते हैं जो दूसरे मुल्‍कों के जंग में ना पड़े। हमारे पूर्वज नफरतें नहीं पैदा करने आए थे। हम सबको इकट्ठा करना चाहते हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 30 साल से देश को तीन चूहे लूट रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने मुख्य विपक्षी दलों पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि इन चूहों ने देश को लूटा है। इन्‍होंने मिलकर पिछले 30 वर्षों से देश का खून चूसा है। इन भ्रष्‍टाचारियों ने देश के बाहर लाखों डालर की संपत्ति जमा की है। वे चाहते हैं कि इमरान खान उनके सामने घुटने टेकें जैसा कि जनरल परवेज मुशर्रफ ने किया था। वे (विपक्ष) मुझे ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं.

इमरान ने कहा कि हम ऐसा पाकिस्‍तान बनाना चाहते हैं जहां महिलाओं को बराबरी का हक मिले। हम इसके लिए कानून बनाया है। हमने कानून बनाया है कि रियासतें महिलाओं को उनका हक दिलाएंगी। मुझे याद है जब ईराक पर हमले हुए तो ब्रिटेन की आवाम इस जंग के खिलाफ खड़ी हो गई थी। इसके कहते हैं जिंदा कौम… आज यही जिंदा कौम हमारे इस जलसे में शामिल हुई है। पाकिस्‍तान के इतिहास में अब तक कोई ऐसी सरकार नहीं हुई जिसने हमारी सरकार के जितना देश का विकास किया हो। इसके साथ ही इमरान ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

इमरान ने कहा कि जब कोरोना महामारी आई तो हमारी सरकार ने इससे बेहतर तरीके से निपटने का काम किया। हमने पूरे देश में लाकडाउन लगाने से परहेज किया क्‍योंकि इससे गरीब की दिहाड़ी प्रभावित होती है। हमने महामारी के काल में पाकिस्‍तान बेहतर तरीके से चलाया। महामारी के काल में भी पाकिस्‍तान ने बंपर निर्यात किया। इससे पाकिस्‍तान को विदेशी मुद्रा हासिल हुई। यही नहीं संकटों के बीच पाकिस्‍तान में फसलों की बंपर पैदावार भी हुई। हमारी सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद की।

इमरान खान ने कहा कि आज से 10 साल पहले बलुचिस्‍तान में ताबे की खदाने थीं। इन खदानों को लेकर एक विदेशी कंपनी ने सरकार को कोर्ट में घसीटा जिससे सरकार पर भारी भरकम जुर्माना लगा था। पिछली सरकारों ने इस मसले पर कुछ नहीं किया। हमारी सरकार आने के बाद हमने इस जुर्माने को बचाया। आज सरकार की कोशिशों का नतीजा है कि वह कंपनी पाकिस्‍तान में अरबों का निवेश कर रही है। पाकिस्‍तान गरीब मुल्‍क नहीं है। पाकिस्‍तान में खनिजों का भंडार है।

Previous Post

डरा हूं न डरूंगा, दिग्विजय सिंह बोले- इंदौर कोर्ट में मिली सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में करेंगे अपील

Next Post

देखिए स्वामी प्रसाद मौर्य की आज हालत क्या है, योगी की मंत्री बेबी रानी ने कसा तंज

Next Post
देखिए स्वामी प्रसाद मौर्य की आज हालत क्या है, योगी की मंत्री बेबी रानी ने कसा तंज

देखिए स्वामी प्रसाद मौर्य की आज हालत क्या है, योगी की मंत्री बेबी रानी ने कसा तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • क्रूड ऑयल 70 डॉलर की ओर? पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखा स्थिर असर
  • “फडणवीस प्रधानमंत्री बनेंगे तो मैं साथ दूंगा” — उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
  • ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जवाब: मैं न अमेरिका विरोधी हूं, न किसी के सामने झुकती हूं
  • पाकिस्तान को फिर ग्रे लिस्ट में लाने की तैयारी, एफएटीएफ में भारत रखेगा सबूत
  • सीमा पार हमले से अफगानिस्तान में तबाही, भारत ने कहा—यह क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In