नई दिल्ली:कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के अमेठी से चुनाव लड़ने के कयास चल रहे थे। हालांकि टिकट किशोरी लाल शर्मा को दिया गया जिन्होंने स्मृति ईरानी के खिलाफ बड़ी जीत भी दर्ज की। इस बीच कई बार रॉबर्ट वाड्रा की नाराजगी की चर्चा हुई। हालांकि वाड्रा ने राहुल गांधी की तारीफ की है और कहा है कि अगर वह नेता प्रतिपक्ष बनते हैं तो बीजेपी को हर मोर्चे पर चुनौती दे देंगे।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी को सदन का नेता प्रतिपक्ष बनाने के प्रस्ताव पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मैं राहुल को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। वह मेरे भाई जैसे हैं। मुझे पता है कि वह जो भी करते हैं उसमें अपना सब कुछ लगा देते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी का भी पता है। विपक्ष के नेता के तौर पर वह बीजेपी को उसकी हर योजना में चुनौती दे देंगे।
बता दें कि राहुल गांधी ने इस बार वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से लोकसभा का चुनाव जीता था। इसके बाद राहुल गांधी ने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया और अब प्रियंका गांधी इस सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी। वाड्रा ने कहा, मुझे खुशी है कि प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लडे़ंगी। मुझे उम्मीद है वायनाड में उन्हें लोग भारी मतों से जिताएंगे। उन्होंने सक्रिय राजनीति में आने से इनकार नहीं किया और कहा कि प्रियंका गांधी को सांसद की भूमिका में देखने के बाद इसके बारे में विचार करूंगा।
रॉबर्ट वाड्रा ने यह भी कहा कि राहुल, प्रियंका और किशोरी लाल शर्मा को चुनाव में उतारने का फैसला एकदम सही था। उन्होंने 40 साल तक अमेठी में काम किया है। राहुल गांधी और किशोरी लाल शर्मा दोनों ने यहां खूब मेहनत की। बता दें कि उत्तर प्रदेश की भी 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। इनमें से कांग्रेस तीन सीटों की मांग कर सकती है। लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद सीट कांग्रेस के पास थी। इस विधानसभा सीट पर कांग्रेस दावा कर सकती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
