• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तीन आतंकियों को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, तीन आतंकियों को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

June 26, 2024
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, तीन आतंकियों को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
तीन आतंकियों को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के गंडोह इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। माना जा रहा है कि ये आतंकवादी घाटी में सेना और पुलिस पर हाल ही में हुए हमलों में शामिल थे। मुठभेड़ स्थल से अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस को मिली थी सूचना
जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को आज सुबह तलाशी अभियान के दौरान तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। पिछले सप्ताह डोडा और राजौरी, पुंछ क्षेत्रों में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बाद आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान तेज कर दिए गए हैं।

जारी है मुठभेड़
सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब संदिग्ध क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की संयुक्त टीम पर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ अभी भी जारी है। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल पर तीन से चार आतंकवादी फंसे हुए हैं।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की मदद से पुलिस ने सिनू पंचायत गांव में आंतकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया, लेकिन एक ‘ढोक’ (मिट्टी के घर) में छिपे आतंकवादियों की ओर से भारी गोलीबारी की गई। एक आतंकी ने बाहर आकर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। तभी सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी थी। उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर भी इलाके में चक्कर लगाते नजर आया है। इसी बीच, अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के चिंगस इलाके के पिंड गांव से एक चीनी हथगोला बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के गश्ती दल ने मंगलवार शाम को यह ग्रेनेड बरामद किया।

इस महीने हुए कई आतंकी हमले
गौरतलब है कि इस माह डोडा में कई आतंकवादी हमले हुए हैं। सुरक्षा बलों ने 11-12 जून को दो आतंकवादी घटनाओं के बाद भद्रवाह के चत्तरगला और गुंडोह के तांता टॉप इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। गत 11 जून को भद्रवाह-बानी मार्ग पर चत्तरगला में आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना के पांच जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ घायल हो गया था। वहीं, 12 जून की शाम को जंगल में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की और भाग गयेे, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस सिलसिले में चार संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।

Tags: जम्मू-कश्मीर
Previous Post

अयोध्या के राम मंदिर की छत से टपका पानी, ट्रस्ट बोला- जहां रामलला…

Next Post

कड़ी सजा दी जाएगी; भारतीय मजदूर की मौत पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख

Next Post
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

कड़ी सजा दी जाएगी; भारतीय मजदूर की मौत पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
  • कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार
  • पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
  • कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी
  • आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In