• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

कड़ी सजा दी जाएगी; भारतीय मजदूर की मौत पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख

June 26, 2024
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

June 9, 2026
कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार

June 9, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार

June 9, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी

June 9, 2026
आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 9, 2026
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

कड़ी सजा दी जाएगी; भारतीय मजदूर की मौत पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी

रोम:हाल ही में इटली में 31 वर्षीय एक भारतीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब इस मौत को लेकर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दुख व्यक्त किया है। भारतीय मजदूर का हाथ कट गया था। लेकिन जिसके यहां वह काम करता था उसने इलाज कराने के बजाये उसे सड़क के किनारे फेंक दिया, जिससे उसकी दुखद मौत हो गई। पिछले सप्ताह हुई इस घटना ने इटली को झकझोर कर रख दिया है और प्रदर्शनकारियों ने उस नियोक्ता (employer) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आज, मेलोनी ने इतालवी संसद में इस मुद्दे को उठाया और मृतक मजदूर सतनाम सिंह के प्रति संवेदना व्यक्त की। रोम के निकट लाजियो में सब्जी के एक खेत में काम करते हुए सतनाम सिंह का हाथ भारी मशीन में आकर कट गया था।

मेलोनी ने सतनाम सिंह को “अमानवीय कृत्यों” का शिकार बताते हुए दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी सजा देने की कसम खाई है। उन्होंने कहा, “ये अमानवीय कृत्य है। इतालवी लोग ऐसे नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बर्बरता के लिए कड़ी सजा दी जाएगी।” सतनाम सिंह पंजाब के रहने वाले थे। इटली मीडिया की खबर के मुताबिक, सिंह के नियोक्ता एंटोनेलो लोवेटो ने उन्हें और उनकी पत्नी को एक वैन में बिठाया और उनके घर के नजदीक सड़क किनारे छोड़ दिया।

एएनएसए समाचार एजेंसी ने घर के मालिक इलारियो पेपे के हवाले से खबर में बताया, ”हमने सिंह की पत्नी की चीखें सुनीं, जो मदद के लिए पुकार रही थी फिर हमने एक लड़के को देखा, जो उन्हें अपनी बाहों में उठाकर घर के अंदर ले गया।” उन्होंने बताया, ”हमें लगा कि वह उनकी मदद कर रहा है लेकिन फिर वह भी भाग गया।” पेपे ने कहा, ”मैं उसके पीछे भागा और मैंने उसे वैन में चढ़ते हुए देखा और मैंने उससे पूछा कि क्या हुआ था और वह उसे अस्पताल क्यों नहीं ले गया।”

उन्होंने कहा, ”उसने (लड़के) जवाब दिया कि वह (सिंह) नियमित कर्मचारी के तौर पर पंजीकृत नहीं है।” कटे हुए हाथ को फलों के डिब्बे में रखा गया था। सतनाम सिंह को डेढ़ घंटे तक इलाज नहीं मिला। उन्हें हवाई मार्ग से रोम के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गई। लोवेटो पर अब आपराधिक लापरवाही और हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच चल रही है।

मध्य इटली के लाजियो क्षेत्र में भारतीय समुदाय के प्रमुख गुरमुख सिंह ने कहा, “उसे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दिया गया। हर दिन शोषण होता है, हम हर दिन इसे झेलते हैं, इसे अब खत्म किया जाना चाहिए।” सतनाम सिंह की मौत की जांच की जा रही है, लेकिन इसने इटली में इस बात पर जोरदार बहस छेड़ दी है कि कृषि क्षेत्र में व्यवस्थागत दुर्व्यवहारों से कैसे निपटा जाए, जहां अवैध श्रमिकों का इस्तेमाल और किसानों या गिरोह के मालिकों द्वारा उनका दुरुपयोग आम बात है।

परमबर सिंह ने कहा कि “सतनाम एक दिन में मर गया, मैं हर दिन मरता हूं। क्योंकि मैं भी एक पीड़ित श्रमिक हूं।” परमबर सिंह की आंख एक कार्य दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। 33 वर्षीय इस व्यक्ति ने कहा, “मेरे बॉस ने कहा कि वह मुझे अस्पताल नहीं ले जा सकते क्योंकि मेरे पास कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं था। मैं न्याय के लिए 10 महीने से इंतजार कर रहा हूं।”

Previous Post

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता, तीन आतंकियों को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

कांग्रेस ने 75 बार संविधान बदला, 90 बार चुनी सरकारें गिराईं, सीएम योगी का हमला

Next Post
सीएम योगी

कांग्रेस ने 75 बार संविधान बदला, 90 बार चुनी सरकारें गिराईं, सीएम योगी का हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया
  • कुवैत अमीर से पीएम मोदी की चर्चा, भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जताया आभार
  • पीओजेके हिंसा पर भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार
  • कोलकाता में बड़ा घटनाक्रम: ममता बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी
  • आत्मा का अशाश्वत आवास है शरीर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In