नई दिल्ली:Realme TechLife Watch R100 भारत में 23 जून को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का टीएफटी एलसीडी लार्ज कलर डिस्प्ले होगा और यह ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आएगी। बताया जा रहा है कि इसमें 7 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन में आएगी और फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री पर जाएगी। बता दें कि रियलमी टेकलाइफ वॉच S100 और रियलमी टेकलाइफ वॉच SZ100 को इस साल की शुरुआत में चीनी कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था।
मिलेगी 7 दिन तक की बैटरी लाइफ
– कंपनी ने ट्विटर के जरिए Realme TechLife Watch R100 को लॉन्च करने की घोषणा की है। वियरेबल 23 जून को दोपहर 12:30 बजे रिलीज होने वाली है। Realme की स्मार्टवॉच में एल्यूमीनियम अलॉय से बना राउंड शेप डायल और एक मैट रियर कवर होगा। वॉच R100 में 1.32 इंच का टीएफटी एलसीडी बड़ा कलर डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 360×360 पिक्सल होगा।
– वॉच दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी, इसे ब्लैक और क्रीम कलर में उतारा जा सकता है, हालांकि कलर के आधिकारिक नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। Realme TechLife Watch R100 फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि, वॉच R100 ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ आएगी। इसमें 380mAh की बैटरी होगी और कंपनी सात दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है।
कंपनी ने ट्विटर पर दी लॉन्च डेट की जानकारी
https://twitter.com/realmeTechLife/status/1538046351770103809?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1538046351770103809%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fgadgets%2Fstory-realme-techlife-watch-r100-with-bluetooth-calling-is-set-to-launch-in-india-on-june-23-6659123.html
2,499 रुपये में लॉन्च की थी SZ100
– रियलमी ने हाल ही में Realme TechLife Watch SZ100 को लॉन्च किया था। स्मार्टवॉच की कीमत 2,499 रुपये थी और यह लेक ब्लू और मैजिक ग्रे कलर ऑप्शन में आई थी। SZ100 में 1.69 इंच का एचडी कलर डिस्प्ले भी है। यह स्कीन के तापमान को मापने के लिए सेंसर से लैस थी और इसे एक बार चार्ज करने पर 12 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने के लिए रेट किया गया था।
– मार्च में, रियलमी ने TechLife Watch S100 भी लॉन्च किया था। भारत में इसकी कीमत 2,499 रुपये रखी गई थी और यह ब्लैक और ग्रे कलर्स में आई थी।
– S100 में 1.69-इंच (240×280 पिक्सल) कलर डिस्प्ले है, जो 530 निट्स पीक ब्राइटनेस देता है। यह 24×7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग के लिए एक फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (पीपीजी) सेंसर के साथ आती है। स्मार्टवॉच ने त्वचा के तापमान और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल (SpO2) को मापने में सक्षम होने का भी दावा किया और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए थ्री-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर शामिल है।
– S100 IP68-सर्टिफिकेशन के साथ मैटेलिक फिनिश बिल्ड में आई थी, इसमें ब्लूटूथ v5.1 कनेक्टिविटी थी और कम से कम Android 5.0 या iOS 11 पर चलने वाले डिवाइस के साथ कम्पैटिबल थी। स्मार्टवॉच में 260mAh की बैटरी थी, जिसे 12 दिन तक की बैटरी लाइफ डिलीवर करने के लिए रेट किया गया था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
