• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती

लाल कृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती; हालत स्थिर

June 27, 2024
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका

June 3, 2026
2021 की घटनाएं भूले नहीं हैं, दोषियों पर होगी कार्रवाई : शुभेंदु

“भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा

June 3, 2026
पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील

June 3, 2026
ट्रंप के टैरिफ रद्द, राष्ट्रपति अधिकारों की सीमाएँ स्पष्ट

ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव

June 3, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

June 3, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

June 3, 2026
चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

चारधाम यात्रा: केदारनाथ में भारी भीड़ के बाद नियमों में बदलाव की तैयारी, सरकार अलर्ट

June 3, 2026
सिसोदिया को एसीबी समन, रेखा गुप्ता का प्रहार

दिल्ली में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी तेज, बुनियादी ढांचे में भी सुधार

June 3, 2026
दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

दक्षिण सूडान में 565 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक

June 3, 2026
रणवीर सिंह ने नहीं छोड़ी ‘प्रलय’, अफवाहों पर लगा विराम

रणवीर सिंह ने FWICE को भेजा कानूनी नोटिस, विवाद पहुंचा कोर्ट

June 3, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

गैस सिलेंडर के नए दाम लागू, घरेलू रसोई गैस स्थिर

June 3, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

बेटी के अधिकारों पर अहम टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया समानता का संदेश

June 3, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

लाल कृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती; हालत स्थिर

पूर्व उपप्रधानमंत्री का यूरोलॉजी विभाग में इलाज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 27, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी एम्स में भर्ती

File Photo

नई दिल्ली:देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। एम्स के यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर अमलेश सेठ उनका इलाज कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उनकी नियमित जांच हो रही हैं। वह स्थिर हैं। परिजनों के मुताबिक वह ठीक हैं।

96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें उन्हें उम्र संबंधित दिक्कतों को देखते हुए एहतियात के तौर पर भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।हाल ही में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद उनसे भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के दौरान आडवाणी सोफे पर बैठे नजर आए थे।

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी को इसी साल 30 मार्च को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। आडवाणी की उम्र और गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर प्रदान किया था। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी मौजूद थे। इससे पहले साल 2015 में आडवाणी को देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

8 नवंबर 1927 को कराची में जन्मे लाल कृष्ण आडवाणी ने 1986 से 1990 तक, फिर 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह 1942 में स्वयंसेवक के रूप में आरएसएस में शामिल हुए। लगभग तीन दशकों के संसदीय करियर में उन्होंने महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले हैं। वह गृह मंत्री भी रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी (1999-2004) की कैबिनेट में वह उप प्रधानमंत्री रहे।

साल 2009 के चुनावों से पहले वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। साल 2009 के आम चुनावों में वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहे। हालांकि इन चुनावों में BJP को सफलता नहीं मिली। इसके बाद 15वीं लोकसभा में सुषमा स्वराज को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। BJP को एक प्रमुख राजनीतिक दल के रूप में उभारने और उसे राष्ट्रीय स्तर तक लाने में लालकृष्ण आडवाणी का योगदान बेहद अहम माना जाता है।

Previous Post

चुन-चुनकर आतंकियों का खात्मा कर रही भारतीय सेना

Next Post

जयशंकर ने म्यांमार के अपने समकक्ष से मुलाकात की

Next Post
जयशंकर ने म्यांमार के अपने समकक्ष से मुलाकात की

जयशंकर ने म्यांमार के अपने समकक्ष से मुलाकात की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग, 10+ लोग प्रभावित, 25 से अधिक के झुलसने की आशंका
  • “भारत में रहना है तो वंदे मातरम् कहना होगा”: सुवेंदु अधिकारी का बयान, विवाद बढ़ा
  • पटना में हंगामा: कोचिंग बंद, छात्रों का प्रदर्शन; खान सर ने की अपील
  • ट्रंप का नया व्यापारिक दांव: भारत सहित 60 देशों पर 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ का प्रस्ताव
  • यूपी के शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In